आपका मूलांक 5 है तो निष्ठुर हैं आप

अंक ज्योतिष से जानिए कैसे हैं आप

Webdunia
अंक-ज्योतिष एक जानी-मानी विधा है। इसके द्वारा व्यक्तित्व के कई सारे रहस्यों को पहचाना जा सकता है। अगर आपकी जन्मदिनांक का जोड़ सारे अंकों को मिलाकर 5 आता है तो जानिए कैसे हैं आप -

अंक 5- 5 का अंक परिवर्तन, साहस और उत्साह का अंक है। ऐसे व्यक्ति कलाकार होते हैं। इनमें असाधारण और अद्‍भुत कार्यों को करने की इच्छा बलवती होती है। ये व्यक्ति पयर्टन प्रेमी होते हैं।

ये लोग अपने घर को छोड़कर बाकी सब जगह घर जैसा सुख अनुभव करते हैं। विदेशी भाषाओं पर आसानी से अधिकार पा जाते हैं। अंक 5 के व्यक्ति अच्छे मनोवैज्ञानिक, दुभाषिए और राजदूत सिद्ध होते हैं।

FILE

सीधी-सादी सरल जीवन-पद्धति इन्हें प्रिय नहीं है। ये परिवर्तन के शौकीन होते हैं। अच्छे सेल्समैन के गुण इनमें होते हैं।

इन्हें बहुमुखी प्रतिभा का धनी कहा जा सकता है। बिंदास रहते हैं। इन्हें दूसरों को प्रसन्न रखना आता है। इस अंक के अधिकतर व्यक्ति सर्कस वाले और नौटंकी वाले या फिर उच्च कोटि के कलाकार होते हैं। यह इनके भाग्य और कर्म पर निर्भर करता है कि यह क्या बनते हैं।

FILE

अविश्वसनीय स्वभाव के होने की वजह से ये लोग जीवन में अच्छे अवसरों को नजरअंदाज कर जाते हैं। ये लो‍ग किसी अवसर के तात्कालिक लाभ नहीं देख पाते, क्योंकि इनकी निगाहें क्षितिज के पार कुछ और खोजने में लगी रहती हैं।

5 अंक वाले व्यक्ति कई बार बहुत निष्ठुर हो जाते हैं। यह लोग वाणी-विचार-काम की स्वतंत्रता में विश्वास रखते हैं। जो कुछ भी ये सीखते हैं, कड़वे अनुभवों से ही सीखते हैं। इन्हें किसी प्रकार का परामर्श देना पत्थर पर पानी डालने के समान है।

इनमें परिस्थितियों से निपटने की अद्‍भुत शक्ति होती है अत: यह हर बार फिर उठ खड़े होते हैं।

FILE

इनमें नई चीजों, व्यक्तियों और स्थानों को जानने की उत्सुकता होती है।

अगर आप कार्य में प्रेरणा, उत्साह और विलक्षणता से काम लें, तो प्रत्याशित-अप्रत्याशित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आपको टस-से-मस करना बहुत कठिन है।

5 अंक के कुछ लोग एक नंबर के जुआरी होते हैं। इनके भविष्य का पूर्वानुमान लगा पाना कठिन है। अ च्चे स्वास्थ्य के लिए इन्हें खेल के प्रति दिलचस्पी जगानी चाहिए।


वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सिंधु नदी के 10 रोचक तथ्य, पाकिस्तान के सिंध प्रांत को क्या कहते थे पहले?

रामायण से लेकर महाभारत तक के भगवान परशुरामजी के 8 किस्से

बाबा नीम करोली के अनुसार धन कमाने के बाद भी निर्धन रहते हैं ये लोग

अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं 3 शुभ योग, कर लें 5 उपाय, होगी धन की वर्षा

शनि के बाद बृहस्पति और राहु के राशि परिवर्तन से क्या होगा महायुद्ध?

सभी देखें

नवीनतम

28 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

28 अप्रैल 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: राशि अनुसार आज का भविष्यफल, जानें 27 अप्रैल का आपका भाग्यफल

Weekly Horoscope: अप्रैल का नया सप्ताह किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

27 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन