खरीददारी के लिए शुभ है धनतेरस

धनतेरस पर होगी धन वर्षा

Webdunia
ND

पुष्य नक्षत्र के बाद अब अगली खरीददारी अब धनतेरस को होगी। पर्व प्रधान होने के कारण पूरा दिन खरीददारी के लिए मंगलकारी माना जाता है, इसलिए लोग खरीददारी के लिए पहले से ही तैयारी कर रहे हैं।

धनतेरस से पहले गुरुवार को पुष्य नक्षत्र होने के कारण लोगों ने जमकर खरीददारी की। माना जाता है कि पुष्य नक्षत्र में किसी भी सामान की खरीददारी फलदायी और शुभ होता है, इसके बावजूद कई लोग पुष्य नक्षत्र में खरीददारी से चूक गए। अब उनकी मंशा धनतेरस में खरीददारी करने की है।

पंडित मनोज शुक्ला के अनुसार अलग-अलग दिन में तिथि और नक्षत्र के योग के आधार पर खरीददारी के लिए शुभ होता है। किसी दिन की तिथि उत्तम होती है, तो किसी दिन नक्षत्रों का योग रहता है।

ND
इस साल पुष्य नक्षत्र गुरुवार को पड़ने के कारण तिथि और नक्षत्र दोनों उत्तम रहा है। इस तिथि में सोना-चांदी, जमीन, मकान-दुकान, वाहन आदि की खरीददारी शुभ होता है। इसे लोग फलदायी मानते हैं।

पुष्य नक्षत्र के बाद धनतेरस को खरीददारी के उत्तम फल है। यह दिन पर्व प्रधान है। धनतेरस का पूरा दिन खरीददारी के लिए उत्तम है। इस दिन खरीददारी मंगलकारी होता है।

हालांकि कि कुछ लोग धनतेरस में भी निश्चित समय देखते हैं, लेकिन इसका कोई औचित्य नहीं है, क्योंकि धनतेरस में पूरा दिन खरीददारी के लिए शुभ होता है।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

अक्षय तृतीया कब है, जानिए खरीदारी के शुभ मुहूर्त

मेष संक्रांति: सौर माह का पहला महीना, जानिए महत्व

बृहस्पति ग्रह की 3 गुना अतिचारी चाल से 8 वर्षों में बदल जाएगा दुनिया का हाल

जानिए अक्षय तृतीया की तिथि क्यों मानी जाती है अति शुभ, क्या लिखा है शास्त्रों में

मेष संक्रांति कब है क्या है इसका महत्व, क्या करते हैं इस दिन?

सभी देखें

नवीनतम

12 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

12 अप्रैल 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

12 साल बाद बृहस्पति का मिथुन राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Astrology : फलित ज्योतिष क्या है, जानें मह‍त्वपूर्ण जानकारी

1 साल बाद सूर्य का अपनी उच्च राशि में गोचर: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत?