जुलाई 2012 और आपकी राशि

जुलाई माह में क्या कहती है आपकी राशि

Webdunia
- अजय भांबी
FILE

मेष
जुलाई 2012 : परीक्षा, प्रतियोगिता, इंटरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो आपको सफलता प्राप्त होगी। जमीन-जायदाद संबंधी या कोई दूसरा मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो स्थितियां आपके पक्ष में बनेंगी। आर्थिक स्थिति में मनोनुकूल लाभ की संभावना है और आय के नए स्रोत स्थापित करने में सफलता प्राप्त होगी। यदि नौकरी में हैं तो अपना पराक्रम दिखाने में सफल रहेंगे।

वृष भ
जुलाई 2012 : आपकी राशि के स्वामी शुक्र की बृहस्पति के साथ राशि में युति बेहतरीन है। इस माह काफी सारी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। नौकरी में तरक्की और व्यवसाय में उन्नति की स्थितियां निर्मित होंगी। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए आप कुछ ठोस कदम उठाएं, जिनका आगे चलकर लाभ भी प्राप्त होगा। नई नौकरी प्राप्त करना चाह रहे हैं तो अपने प्रयासों किसी भी प्रकार की कमी न आने दें।

मिथुन
जुलाई 2012 : यह माह आपको मिश्रित फल ही प्रदान करेगा। यूं तो आय ठीक रहेगी लेकिन अपने व्यय पर अंकुश लगाना आपकी सामर्थ्य के बाहर होगा। किसी बड़ी योजना में प्रवेश करने से पूर्व अच्छी प्रकार से पड़ताल अवश्य कर लें। यदाकदा छोटी-मोटी पारिवारिक झंझटों का सामना करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति मन में उत्साह रहेगा।

कर्क
जुलाई 2012 : कुल मिलाकर यह महीना बहुत परिणाम प्रदान करेगा और महत्वाकांक्षी योजनाओं में अप्रत्याशित लाभ भी इंगित है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उधार दिया हुआ धन भी थोड़े से प्रयासों से प्राप्त किया जा सकता है। छात्र हैं और उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो इच्छानुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए, आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। व्यवसाय में हैं तो सकारात्मक निर्णय लेने में सफल रहेंगे। यदि विदेश से कोई लेना-देना है तो विदेश यात्रा की संभावनाएं भी प्रबल हो रही हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

सिंह
जुलाई 2012 : यह माह गतिविधियों से परिपूर्ण होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी और आय का कोई दूसरा स्रोत भी प्राप्त हो सकता है। मकान या वाहन की खरीददारी का योग भी बन रहा है। नौकरी में हैं तो आपको कार्य का अतिरिक्त भार भी वहन करना पड़ सकता है।

FILE
कन्या
जुलाई 2012 : उत्साहवर्धक माह है। भाग्य के सहयोग से चल रही परेशानियों का अंत होगा। रुके हुए कार्य बनने लगेंगे। व्यवसाय का विस्तार करना चाह रहे हैं तो किसी नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं जो लाभदायक रहेगी। नौकरी में हैं तो महत्वपूर्ण कार्यों के संबंध में यात्रा करना पड़ सकती है। स्वविवेक से लिए गए निर्णय दूरगामी परिणाम देने वाले सिद्ध होंगे। पारिवारिक सुख-समृद्धि के लिए बचत की कुछ योजनाओं को अमल में लाएंगे, जो कारगर भी रहेंगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको कोई नया कार्यभार सौंपा जा सकता है।

तुला
जुलाई 2012 : यह माह मिले-जुले फल प्रदान करेगा। कार्य थोड़े रुक रुककर बनेंगे। आधिकारियों के साथ किसी भी वाद-विवाद में न पड़ें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य थोड़ा चिन्तित कर सकता है लेकिन इसमें भी अब धीरे-धीरे सुधार आएगा। बच्चों का प्रदर्शन अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय रहेगा। आध्यामिकता की ओर भी रूझान बढ़ेगा।

वृश्चिक
जुलाई 2012 : इस माह आपको बहुत अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। खास बात यह है कि आप इन अवसरों का किस प्रकार लाभ उठाते हैं। यदि सही दिशा में कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से लाभ इंगित है अन्यथा ये अवसर व्यर्थ भी जा सकते हैं। अपनी एकाग्रता को बनाए रखें और अच्छे सोच-विचार के बाद ही महत्वपूर्ण निर्णय लें।

धनु
जुलाई 2012 : यदि स्वरोजगार से जुड़े हैं तो यह माह आपको अति व्यस्त रखेगा और आपको सफलता भी प्राप्त होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति का योग बन रहा है। मित्रों के साथ किसी नवीन योजना में प्रवेश कर सकते हैं, जहां पर उनका पूर्ण सहयोग मिलता रहेगा। आर्थिक स्थिति सुचारू रूप से चलती रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। पार्टी आदि में किसी व्यक्ति विशेष से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर प्रेम संबंध में परिणित हो सकती है।

मकर
जुलाई 2012 : यह माह आपको उत्तम परिणाम प्रदान करेगा। आपके द्वारा लिए गए कुछ निर्णय आपके पक्ष में रहेंगे। व्यवसायिक स्तर पर किसी नवीन परियोजना में प्रवेश करना चाह रहे हैं तो आगे बढ़े और समय का लाभ उठाएं। प्रोफेशनल्स हैं तो आपको कोई विशेष अनुबंध प्राप्त हो सकता है। आर्थिक क्षेत्र में लिए गए फैसले आशानुकूल परिणाम प्रदान करने में सफल रहेंगे।

कुं भ
जुलाई 2012 : यह माह आपको मिश्रित फल प्रदान करेगा लेकिन कुल मिलाकर परिणाम आपके पक्ष में ही रहेंगे। नौकरी, व्यवसाय आदि में कार्यों के बनने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आमदनी की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कुछ अतिरिक्त प्रयासों की आवश्यकता है।

मी न
जुलाई 2012 : यदि स्वयं का व्यवसाय कर रहे हैं और उसके विस्तार की योजना बना रहे हैं तो किसी नई पार्टनरशिप में प्रवेश कर लाभ का प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है। आपके संपर्क के दायरे का विस्तार होगा और कुछ महत्वपूर्ण लोगों से उपयोगी संबंध भी स्थापित होंगे। आर्थिक रूप से यह माह आपको बहुत अच्छा लाभ दर्शाता है। आय में वृद्धि का योग है और आमदनी का कोई अतिरिक्त स्रोत भी प्राप्त हो सकता है। परिजनों में अच्छा तारतम्य देखने को मिलेगा। परिवार में कोई उत्सव जैसे विवाह, शिशु जन्म या कोई धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न हो सकता है। अचानक यात्रा का भी योग बन रहा है।

Show comments

क्या मुगलों का संपूर्ण भारत पर राज था और क्या अंग्रेजों ने मुगलों से सत्ता छीनी थी?

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम जयंती पर कैसे करें उनकी पूजा?

धरती पर कब आएगा सौर तूफान, हो सकते हैं 10 बड़े भयानक नुकसान

घर के पूजा घर में सुबह और शाम को कितने बजे तक दीया जलाना चाहिए?

100 साल के बाद शश और गजकेसरी योग, 3 राशियों के लिए राजयोग की शुरुआत

Akshaya-tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन क्या करते हैं?

Vrishabha sankranti 2024: वृषभ संक्रांति कब है और क्या है इसका महत्व?

Vaishakha amavasya 2024: वैशाख अमावस्या के दिन क्या करते हैं?

Vastu Tips : वास्तु के अनुसार जानें कि किस कारण से आती है घर में दरिद्रता

Vasumati Yog: कुंडली में है यदि वसुमति योग तो धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता