तुला राशि में सूर्य का प्रवेश

भारती पंडित
ND
17 अक्टूबर को तुला राशि में सूर्य का प्रवेश विभिन्न राशियों के लिए मिले-जुले फल लेकर आ रहा है। हालाँकि इस बात का ध्यान रखा जाए कि कुंडली में सूर्य जिस स्थान पर स्थित है उस बलाबल का भी प्रभाव पड़ता है। गोचर का सूर्य, कुंडली में स्थित सूर्य के तालमेल के अनुसार फल देता है।

राशियों पर प्रभाव

मेष- बहुत गुस्सा आएगा। ऊर्जा बढ़ेगी। ब्लड़ प्रेशर बढ़ेगा। खान-पान में नियंत्रण। लाल रंग का प्रयोग ना करें।

वृषभ : समय अ च्छा नहीं है। पेट में तकलीफ रहेगी। गैस से परेशानी हो सकती है। पानी खूब पीएँ। हरे रंग के प्रयोग से बचें।

मिथुन : समय श्रेष्ठ है। पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी। व्यापार में इस समय प्रगति होगी। आत्म‍शक्ति में बढ़ोतरी होगी। लाल रंग का रूमाल पास रखें।

कर्क : बहुत समय उत्तम है। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे व्यक्तियों का चयन पक्का है। हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। सिंदूरी रंग का प्रयोग करें।

सिंह : समय तकलीफदेह रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखे। कड़वा न बोलें। रिश्ते खराब हो सकते हैं। ब्लडप्रेशर घट-बढ़ सकता है। गुलाबी रंग का प्रयोग करें।

कन्या : कार्यक्षेत्र के लिए अति उत्तम समय। लेकिन घर में या दोस्तों से अनबन हो सकती है। शांत रहने की कोशिश करें। पीले रंग का प्रयोग करें।

तुला- पूरे महीने तकलीफ रहेगी। समय बहुत गुस्सा दिलाने वाला है। अपयश मिल सकता है अत: मुँह बंद रखें। प्राणायम करना लाभदायी होगा। सफेद रंग का प्रयोग करें।

वृश्चिक : सिरदर्द की शिकायत रहेगी। घर से दूर जाकर अगर कार्य करने का अवसर मिले तो इसका फायदा अवश्‍य उठाएँ। अप्रत्यक्षित सफलता और प्रतिष्ठा मिलेगी। काले रंग से बचे।

धनु : अत्यंत श्रेष्ठ समय है। इस समय शुरू किया गया कोई काम लंबे समय का फायदा देकर जाएगा। यह महीना रचनात्मक कार्यों की नींव रखने का है। सुनहरा रंग फलदायक होगा।

मकर : समय गुस्सा बढ़ाएगा। किंतु करियर के क्षेत्र में चल रहा संघर्ष भविष्य में फल देकर जाएगा। सकारात्मक दृष्‍टिकोण रखें। इष्टदेव की आराधना करें। हरा रंग श्रेष्‍ठ है।

कुंभ : इस राशि वालों के लिए ग्रहयोग गल‍त निर्णय के लिए उकसाएँगे। महत्वपूर्ण निर्णय टालना उचित होगा। इस माह जरूरी काम ना करें। बैंक के सारे काम स्थगित रखें। नीला और स्लेटी रंग लाभ देगा।

मीन : इस राशि वालों को स्वास्थ्य की हानि है। पैर, पेट एवं पंजे में दर्द रहेगा। चिंता बढ़ेगी। एसीडिटी बढ़ सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। जामुनी रंग का प्रयोग उचित होगा।
Show comments

ज़रूर पढ़ें

पहली बार रख रहे हैं सावन सोमवार का व्रत तो इन नियमों को जरूर अपनाएं

सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? क्या है आयुर्वेदिक कारण? जानिए बेहतर विकल्प

सावन मास प्रारंभ, जानिए कितने सोमवार, कितने प्रदोष और पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि, रुद्राभिषेक के साथ 5 अचूक उपाय

सावन मास से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बनने जा रहा है दुर्लभ संयोग

सावन में हुआ है बेटे का जन्म तो लाड़ले को दीजिए शिव से प्रभावित नाम, जीवन पर बना रहेगा बाबा का आशीर्वाद

सभी देखें

नवीनतम

13 जुलाई से शनि चलेंगे 138 दिनों तक उल्टी चाल, 5 राशियां कर लें ये 5 अचूक उपाय

Aaj Ka Rashifal: प्रेम में सफलता या उलझन? जानिए 12 राशियों का आज का हाल (पढ़ें 12 जुलाई का राशिफल)

12 जुलाई 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

सावन में रुद्राक्ष पहनने से क्या सच में होता है फायदा, जानिए क्या है ज्योतिष और अध्यात्म में रुद्राक्ष का महत्व

Aaj Ka Rashifal: 11 जुलाई का दिन, आज ये 4 राशियां आर्थिक फैसलों में रहें सतर्क, पढ़ें अपना राशिफल