rashifal-2026

देवउठनी एकादशी : इस बार क्यों नहीं होंगे फेरे

जानिए विवाह के मंगल मुहूर्त, दिसंबर तक....

Webdunia
देवताओं के जागने के बाद मंगल-आयोजनों का दौर आरंभ हो जाएगा। अबूझ मुहूर्तों में से एक माने जाने वाली देवउठनी एकादशी पर त्रिबल शुद्धि नहीं होने से इस बार इस दिन विवाह नहीं होंगे। हालांकि 13 नवंबर को देवउठनी एकादशी के बाद 18 नवंबर से देवशयनी एकादशी यानि 9 जुलाई 2014 तक विवाह के लिए 81 मुहूर्त हैं।

चार माह के विश्राम के बाद देव 13 नवंबर को जागेंगे। इस बार सूर्य के नीच राशि तुला में होने से त्रिबल शुद्धि नहीं होगी। 16 नवम्बर को सूर्य के वृश्चिक राशि में आने के बाद 18 नवंबर से विवाह प्रारंभ होंगे।

अगले वर्ष 2014 में भी देवउठनी एकादशी पर विवाह नहीं होंगे। इस साल देव उठनी से देवशयनी एकादशी तक 81 और जनवरी 2014 से दिसंबर 2014 तक 73 दिन शहनाई बजेगी।

कौन से विवाह मुहूर्त हैं शुभ


FILE


नवंबर 2013 - 18, 19, 20 व 24 से 30 तक। कुल 10 दिन।
दिसंबर - 2, 4, 5, 6, 10, 11, 12। कुल 7 दिन।

जनवरी 2014 - 20, 21, 22, 25, 26, 27, 28। कुल 7 दिन।
फरवरी - 3, 4, 8, 9, 10, 14, 15, 17, 18, 20, 22, 24, 26। कुल 13 दिन।

मार्च - 2, 3, 7। कुल 3 दिन।
अप्रैल - 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 26, 27। कुल 11 दिन।

मई - 1, 2, 7, 8, 10, 11, 15, 17, 19, 24, 25, 29, 30। कुल 13 दिन।
जून - 4, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 20, 21। कुल 11 दिन।

जुलाई - 1, 2, 3, 4, 6, 7। कुल 6 दिन।
नवंबर - 18, 19, 24, 25, 26। कुल 5 दिन।

दिसंबर - 1, 6, 7, 15। कुल 4 दिन।

जानिए अखंड शुभ मुहूर्त


अखंड शुभ मुहूर्त

FILE


- वसंत पंचमी- 4 फरवरी 2014,

- अक्षय तृतीया-2 मई 2014,

- भडली नवमी-6 जुलाई 2014,

- खरमास-15 दिसंबर 2013 से 14 जनवरी 2014 तक,

- देवउठनी एकादशी-13 नवंबर 2013 को,

- देवशयनी एकादशी-9 जुलाई 2014 तक।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

'आकाशीय रिकॉर्ड' विद्या क्या है, जानिए कैसे करती है ये आपकी समस्याओं का समाधान?

Lohri Festival: लोहड़ी का पर्व कब है?

Year Ender 2025: वर्ष 2025 की 12 प्रमुख धार्मिक घटनाएं

Paus Amavasya 2025 पौष मास की अमावस्या का महत्व और व्रत के 5 फायदे

Guru Mmithun Gochar 2025: गुरु का मिथुन राशि में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा संभलकर

सभी देखें

नवीनतम

16 December Birthday: आपको 16 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 दिसंबर, 2025: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

पौष माह की अमावस्या पर करें ये 5 ज्योतिष के उपाय तो चमक जाएगी आपकी किस्मत

Dhanur Sankranti 2025: धनु संक्रांति पर तर्पण: पितृ ऋण से मुक्ति पाने का एक महत्वपूर्ण अवसर

अलविदा 2025: इस वर्ष 5 बड़े धार्मिक समारोह ने किया देश और दुनिया का ध्यान आकर्षित