देवता को मनाएँ : करियर चमकाएँ

राशि के अनुसार जानिए करियर देवता

Webdunia
- भारती पंडित
ND

अच्छा करियर सचमुच सभी की जरुरत होता है। यह लाइन सेफ हो जाए तो जीवन की आधी प्रॉब्लम दूर हो जाती है। क्या एस्ट्रो में भी ऐसे उपाय हैं जिनको करने से करियर बनाने में मदद मिल सके? आइए देखते हैं :

कुंडली का दसवा भाव और दसवें से दसवा यानी सातवाँ भाव नौकरी या व्यवसाय को दिखाते हैं। दसवाँ भाव ज्यादा इसके लिए जिम्मेदार होता है। आपको करना क्या है .. अपनी कुंडली का दसवाँ भाव देखिए और उसमें कौनसी राशि आ रही है उस पर ध्यान दीजिए। उस राशि का स्वामी ग्रह कौनसा है यह भी देखें। क्या यह प्लेनेट मजबूत है यानी इसके साथ कोई बुरा ग्रह तो नहीं है या किसी बुरे ग्रह की नजर तो नहीं है?

यदि ऐसा है तो ग्रह कमजोर माना जाएगा। इसी तरह यदि इस ग्रह के साथ सन है तो भी यह ग्रह अस्त यानी कम पावर का माना जाएगा। अब ऐसा ग्रह आपको सही दिशा नहीं दे सकता अतः इस ग्रह को मनाना आपके लिए जरूरी है।

इसी तरह लगे हाथों सातवें भाव पर भी नजर डाल लें और इसके ग्रह को भी जाँच लें। अगर यह ठीक है तो आपको केवल दसवें भाव को ठीक करना है।

ND
नीचे सभी राशियों के देवता दिए जा रहे हैं। अपनी राशि के अनुसार देवता की आराधना करे और मनचाहा करियर पाएँ।

मेष : हनुमान जी
वृषभ : दुर्गा माँ
मिथुन : गणपति जी
कर्क: शिव जी
सिंह : विष्णु जी (श्रीराम )
कन्या : गणेश जी
तुला : देवी माँ
वृश्चिक : हनुमान जी
धनु : विष्णु जी
मकर : शिव जी
कुम्भ : शिव का रूद्र रूप
मीन : विष्णु जी (सत्यनारायण भगवान)

विशेष : संबंधित राशि के रत्न पहनने से और जप दान करने से अनुकूल फल प्राप्त होते हैं।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

29 मार्च को मीन राशि में शनि और सूर्य की युति, इसी दिन सूर्य पर ग्रहण लगेगा, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

क्यों करवाया जाता है घर में गरुड़ पुराण का पाठ?

सूर्य का मीन राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

ये हैं होली के 5 सबसे नेगेटिव कलर्स, जानें क्यों है अशुभ

Gangaur: 2025 में कब है गणगौर पर्व?

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज किसी खास व्यक्ति से होगी मुलाकात, कारोबार में बढ़ेगा लाभ, पढ़ें 17 मार्च का राशिफल

17 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

17 मार्च 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Horoscope (17 to 23 March) : इस सप्ताह किसे मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

16 मार्च 2025 : आज इन 4 राशियों को मिलेंगे लाभ के अवसर, पढ़ें 16 मार्च का दैनिक भविष्‍यफल