मन को शांति और ऊर्जा देते हैं पौधे

सोच में बदलाव लाते हैं पौधे

Webdunia
ND

घरेलू बगिया में कुछ पौधे औषधि के साथ-साथ धार्मिक महत्व के भी होते हैं। घरेलू गार्डन में रंगबिरंगे फूलों के साथ-साथ शुभांक माने जाने वाले पौधे रोपने का चलन खास हो गया। इन पौधों से लोगों की धारणाएं एवं वैचारिक मानसिकता भी कहीं न कहीं जुड़ी होती हैं।

इनकी सुंदरता को देखकर मन पुलकित हो उठता हैं। घर में पवित्रता का वा‍तावरण निर्मित करते यह फूल और पेड़-पौधे गार्डनों की शोभा बनकर मन को आनंदित कर देते है।

इस संबंध में कई युवाओं का मनाना है इन पर दृष्टि पड़ते ही हमारे स्वाभाविक सोच में त्वरित परिवर्तन आता है। मन में सकारात्मकता बढ़ने लगती है। मन में पढ़ाई और कुछ कर दिखाने के प्रति जज्बा बढ़ने लगता है।

घर के वातावरण को रमणीय बनाने वाले इन प्राकृतिक फूलों का कोई अन्य विकल्प ही नहीं हैं। गार्डनों की शोभा बने पुष्प हमेशा मुस्कराते रहते हैं और हमें धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देकर हमारे जीवन का मार्ग प्रशस्त करते है।

ND
कुछ विद्वान राशियों के अनुसार पौधे रोपने और उनका पूजन करने की सलाह देते हैं।

ऐसा इस आधार पर किया जा‍ता है कि हर पौधे में किसी ना किसी देवता का निवास माना जाता है। राशियों के स्वामी और उनके देवता भी सुनिश्चित होते हैं अत: उनके अनुसार ही यहं निर्धारित किया जाता है कि किस राशि वाले जातक को किस पौधे या वृक्ष की पूजा करनी चाहिए।

लेकिन सामान्य रूप से घर की सुख शांति के लिए कुछ फूलों का विशेष महत्व है। इन फूलों में मधुकामनी, विष्णुकांता, चंपा चमेली, तुलसी, नीम, शमी, सदा सुहागन आदि शामिल हैं।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

जगन्नाथ रथयात्रा 2025: क्या है जगन्नाथ मंदिर का इतिहास, कितना प्राचीन है यह मंदिर?

12 साल बाद मिथुन में गुरु और सूर्य की युति पर राहु की नजर से होगा 3 राशियों को लाभ, 5 राशियों को नुकसान

इजराइल- ईरान युद्ध के बीच बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डर गई है दुनिया

क्या पहले होती थी जगन्नाथ पुरी में प्रभु श्रीराम की पूजा?

इक्ष्वाकु वंश के कुल देवता भगवान जगन्नाथ के धाम को क्यों माना जाता है चार धामों में सबसे खास?

सभी देखें

नवीनतम

श्रावण माह में इस बार कितने सोमवार हैं और किस तारीख को, जानिए

हलहारिणी/ आषाढ़ अमावस्या आज, जानें किसान और शक्ति पूजा से क्या है इसका संबंध, पढ़ें 5 उपाय और फायदे

Aaj Ka Rashifal: 25 जून का ताजा राशिफल, आज किन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, पढ़ें 12 राशियां

25 जून 2025 : आपका जन्मदिन

25 जून 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त