Dharma Sangrah

मार्च माह ज्योतिष की नजर में

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
WD

2 मार्च 09 को मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इसके परिणामस्वरूप सभी धान्यों के भाव में तेजी आएगी एवं अन्य प्रकार की वस्तुएँ भी महँगी होंगी किंतु लोग निर्भय रहेंगे। इस माह बुध कुंभ राशि में रहने से अन्नादि के भाव में प्रभाव पड़ेगा (विशेषकर समभाव)। इसी के साथ शुभ-अशुभ फल मिलते हैं। इस माह चतुर्ग्रही योग बन रहे हैं। इसके प्रभाव से कहीं रक्तपात या जलप्लावन होगा। जन-धन की हानि होगी। वन्यजीवों का नाश होने की आशंका बनती है।

शनि एवं मंगल षडाष्टक योग बना रहे हैं जो अशुभकारी है। दुर्घटना, अग्निकांड, आतंकवादी गतिविधियों, बम-विस्फोटादि से भय एवं अशांति का वातावरण उ‍त्पन्न करेगा। इस प्रथम से द्वितीय पखवाड़े में चतुर्ग्रही योग बनने से ऋतु में अचानक परिवर्तन से तेज हवाओं के साथ छिटपुट बूँदाबाँदी होगी। कहीं-कहीं ओलावृष्‍टि की संभावना है। दक्षिण भार‍त में गर्मी तेज होगी।

राजस्थान, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में दिन में गर्मी तथा रात्रि में शीत बढ़ेगी। 13 मार्च को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेगा। इसके फलस्वरूप उत्तर, पूर्व, देशों में अशांति, कष्ट, शिशु को कष्ट, इसी के साथ दक्षिण देशों में युद्ध आदि का भय रहेगा। पश्चिम में सुख रहेगा।

WD
' ईशान्ये यत्र दृष्टि: स्यात नृपमन्यते ग्रासितम्। देश भङणं- विजानीयात शिशुनां च विनाशाहि।।'

बुध का मीन राशि में प्रवेश होगा। इसके फलस्वरूप मृग एवं हाथी पर विपत्ति आएगी। इसी के परिणामस्वरूप सरकार एवं प्रजा का विरोध बढ़ेगा। देश में अशांति का भय बना रहेगा। शनि एवं मंगल के कुप्रभाव से विश्व में अशांति का वातावरण बना रहेगा। माह के अंतिम दो सप्ताह में बम विस्फोट, अग्निकांड, विमान दुर्घटना एवं आतंकवादी दुर्घटना का भय रहेगा। जलप्लावन एवं प्राकृतिक प्रकोपों से लोगों को कष्ट आएगा।

बुध ग्रह पूर्व में अस्त हो रहा है। इसके फलस्वरूप गेहूँ, चावल आदि अनाजों के भाव बढ़ेंगे। इसी के साथ अन्य अनाज में भी प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ सोने में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मंगल के प्रभाव से कृषि हानि होगी। माह के अंत में शुक्र एवं बुध सूर्य के साथ विराजमान हैं।

इसके फलस्वरूप पर्वतीय क्षेत्रों में तेज प्रवाह के साथ बूँदाबाँदी के योग बनते हैं। मैदानी भाग में गर्मी बढ़ेगी। दिल्ली, हरियाणा, राजस्‍थान, पंजाब, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार में बादल की चाल के साथ तेज हवा चलेगी। कहीं-कहीं बूँदाबाँदी की संभावना बन‍ती है।

इति शुभम् ।
Show comments

Pushya nakshatra 2025: दिवाली से पहले खरीदारी के लिए पुष्‍य नक्षत्र का योग, जानिए 5 खास बातें

Kartik maas 2025: कार्तिक मास के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

Karwa chauth 2025: करवा चौथ को बन रहा सिद्धि योग और शिववास योग, जानिए किस मुहूर्त में पूजा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान

Dhanteras 2025 date: धनतेरस कब है वर्ष 2025 में?

Karwa chauth 2025 date: करवा चौथ कब है वर्ष 2025 में?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (09 अक्टूबर, 2025)

09 October Birthday: आपको 9 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 अक्टूबर, 2025: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Karva Chauth 2025: करवा चौथ पर राहु का साया, राहुकाल में बिल्कुल भी ना करें ये काम

Tula sankranti 2025: तुला संक्रांति कब है क्या है इसका महत्व?