रविवार, 14 अप्रैल 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

- डॉ. रामकृष्ण डी. तिवारी
WD

मेष- समाज व ‍परिवार के प्रति आपके कर्तव्य महत्वपूर्ण होंगे। आप इन सब मसलों को सद्भावनापूर्ण तरीके से हल करेंगे। सुखद और अच्छा महसूस करेंगे। हरी मिर्च का सेवन करें।

वृषभ- अधिकारी वर्ग की नजर में आपकी इज्जत बढ़ेगी। अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। व्यापार व व्यवसाय में धन प्राप्ति के योग बनेंगे। मूंग दाल का सेवन करें।

मिथुन- व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। अचानक कोई खुशखबरी मिलेगी‍ जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। गोभी का सेवन करें।

कर्क- कहीं लंबी दूरी की यात्रा अभी टाल दें वरना चोरी या दुर्घटना हो सकती है। एकदम से आंख मूंदकर किसी पर भी भरोसा न करें, धोखा हो सकता है। गुड़ का सेवन करें।

सिंह- प्रेम-प्रसंग बनेंगे व उसमें सफलता प्राप्त होगी। प्रेमिका के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। दिन अच्‍छा व्यतीत होगा। मौसंबी का सेवन करें।

कन्या- इष्ट-मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। धन-ऐश्वर्य व आनंद की प्राप्ति होगी। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। स्‍थि‍ति शुभदायी है। गेहूं का सेवन करें।

तुला- विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन का प्रवाह अच्‍छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग मनोरंजन व मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। टमाटर का सेवन करें।

वृश्चिक- धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। राजनीति के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। छोटी-मोटी दुर्घटना या बीमारी की आशंका है। घर पर रहना श्रेयस्कर होगा। गाजर का सेवन करें।

धनु- समय शानदार सफलतादायक सिद्ध होगा। समय भागदौड़ वाला एवं संघर्षपूर्ण रहेगा। सफलता प्राप्त होगी। रुके हुए बिगड़े कार्य बनेंगे। कर्जों से राहत मिलेगी। नारियल का सेवन करें।

मकर- आपको प्रत्येक क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। अकस्मात धनप्राप्ति के योग बनेंगे। आमोद-प्रमोद के साधन उपलब्ध होंगे। उलझनों में कमी आएगी। सिरके का सेवन करें।

कुंभ- सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। अपने आकर्षण के बलबूते पर आप प्रशंसा बटोरेंगे। परिवार के साथ सुखद संबंध स्थापित होंगे। खुशी का माहौल बनेगा। तिल का सेवन करें।

मीन- माता-पिता की बच्चों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। आप शोध कार्यों, अध्ययन, ऊंची योग्यता, ज्ञान आदि प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे। धन का लाभ होगा। किशमिश का सेवन करें।
Show comments

ज़रूर पढ़ें

बुध का मेष राशि में गोचर, 4 राशियों के रहेगा शुभ

मई 2025 का मासिक राशिफल: हर राशि के लिए विशेष भविष्यवाणियां

कब है वृषभ संक्रांति, क्या है इसका महत्व

चार धाम के लिए बिना रजिस्ट्रेशन जाने से तीर्थ यात्रियों को होंगी ये दिक्कतें, जानें पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया

भारत के संबंध में बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस और अच्युतानंद ने पहले ही बता दी थीं ये बातें

सभी देखें

नवीनतम

Saptahik Rashifal 2025: मई माह के नए सप्ताह में किस राशि के चमकेंगे सितारे, जानें साप्ताहिक राशिफल 05 से 11 May तक

Aaj Ka Rashifal: 04 मई 2025, क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 12 राशियों का भविष्यफल

04 मई 2025 : आपका जन्मदिन

04 मई 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

भृगु ऋषि ने पहले ही कर दी थी ये भविष्यवाणी, ग्रहों के एक ही सीध में आने से क्या होगा?