वृश्चिक का शनि : कैसा होगा आपकी राशि के लिए

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
मंगल की राशि वृश्चिक में शनि 2 नंवबर 2014 को आ गए हैं।आइए जानते हैं, किस राशि वालों के लिए लाभदायक रहेंगे व किसको क्षति पहुंचाएंगे- 


 
मेष राशि वालों के लिए अष्टम भाव में वृश्चिक का शनि होने से स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखना होगी। वाहनादि सतर्कता से चलाएं। वैसे नौकरीपेशा लाभान्वित होंगे। पिता से लाभ रहेगा व राजनीतिज्ञ भी लाभान्वित होंगे। 

 
 

 
वृषभ राशि वालों के लिए वृश्चिक का शनि सप्तम भाव में होने से दैनिक व्यवसाय में सावधानी रखें व जीवनसाथी के प्रति सजग रहें। भाग्योन्नति में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे।
 

 

 


मिथुन राशि वालों के लिए षष्ट भाव में वृश्चिक का शनि होने से मुकदमे में असफलता, शत्रुओं से परेशानी व कर्ज की स्थिति बनेगी। भाग्य में थोड़ी-सी रुकावट आ सकती है। शनि की शांति लाभदायक रहेगी।
 
 

 


कर्क राशि वालों के लिए वृश्चिक का शनि पंचम भाव से होने से संतान पक्ष में सावधानी रखना होगी। विद्यार्थी वर्ग संभलकर चलें व पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें। जीवनसाथी से लाभ रहेगा। दैनिक व्यवसाय में प्रगति होगी।
 

 

 


सिंह राशि वालों के लिए वृश्चिक का शनि चतुर्थ भाव से भ्रमण करने से पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। वैसे शनि का ढैय्या लाभदायक रहेगा। प्रगति होगी, शत्रु परास्त होंगे। दांपत्य सुख मिलेगा। 
 
 

 


कन्या राशि वालों के लिए वृश्चिक का शनि तृतीय भाव से होने से भाइयों से विरोध, साझेदारी में नुकसान संभव है। संतान का सहयोग व विद्यार्थी वर्ग को लाभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे।
 
 


 


तुला राशि वालों के लिए वृश्चिक का शनि द्वितीय भाव से होने से वाणी पर सतर्कता रखना होगी। उतरती साढ़ेसाती सफलता, लाभदायक, व्यापार में प्रगतिदायक होगी। पारिवारिक सहयोग, विद्या लाभ रहेगा।
 
 

 


वृश्चिक राशि वालों के लिए लग्न पर वृश्चिक राशि व मध्य शनि की साढ़ेसाती होने से काफी सावधानी रखना होगी। सझेदारी में नुकसान, पारिवारिक कलह, माता को कष्ट, स्थानीय राजनीति में असफलता रहेगी। शनि की शांति कराएं।
 

 

 


धनु राशि वालों के लिए वृश्चिक राशि द्वादश भाव में होने से बाहरी मामलों में सावधानी रखना होगी। यात्रा में सतर्कता रखें। वैसे धन की बचत होगी, कुटुंब का सहयोग मिलेगा। वाणी से लाभ होगा। पराक्रम बढ़ेगा व उन्नति होगी।
 
 

 


मकर राशि वालों के लिए वृश्चिक राशि का शनि एकादश भाव में होगा। आर्थिक सावधानी रखना होगी। जोखिम के कार्य में धन न लगाएं। आय के मामलों में कमी रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, प्रभाव में वृद्धि होगी। महत्वाकांक्षा बढ़ेगी व पूरी भी होगी।
 
 

 


कुंभ राशि वालों के लिए वृश्चिक राशि का शनि दशम भाव में होने से व्यापार में क्षति, नौकरीपेशा सावधानी रखें। पिता के स्वास्थ्य में गड़बड़ी रह सकती है। यात्रा के योग बनेंगे, बाहरी संपर्क से लाभ होगा।

 
 

 

 
मीन राशि वालों के लिए वृश्चिक का शनि नवम भाग्य भाव से होने से भाग्य में रुकावट आ सकती है। दान-धर्म करने से लाभ होगा। आर्थिक लाभ, यात्रा के योग बनेंगे।

 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश, 12 राशियों का राशिफल जानें

भविष्यवाणी: ईरान में होगा तख्तापलट, कट्टरपंथी खामेनेई की ताकत का होगा अंत!

4 खतरनाक योग चल रहे हैं, इसलिए बचकर रहें ये 5 तरह के लोग

भगवान जगन्नाथ की यात्रा में जा रहे हैं तो साथ लाना ना भूलें ये चीजें, मिलेगा अपार धन और यश

कुंडली में अल्पायु योग से बचने के 10 उपाय

सभी देखें

नवीनतम

17 जून 2025 : आपका जन्मदिन

17 जून 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

आषाढ़ की अष्टमी पर कैसे करें शीतला माता की पूजा, जानें सही तरीका

संत अच्युतानंद दास की भविष्य मालिका की 25 भविष्यवाणियां

मंगल केतु की युति से होता है भयानक हादसों का सृजन, इसलिए 28 जुलाई तक ऐसी जगहों से बचकर रहें