हर तिथि से शुभ है अक्षय तृतीया

अक्षय तृतीया यानी हर घड़ी शुभ!

Webdunia
अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती वैशाख शुक्ल की तृतीया मनाई जाएगी। भारतीय ज्योतिष में कुछ अति विशिष्ट तिथियों में अक्षय तृतीया का उल्लेख प्रमुखता से किया जाता है। यह तिथि ऐसी तिथि के रूप में मान्य है, जिसका कभी क्षय या विनाश नहीं होता, इसलिए इस दिन सभी पुण्य कार्य किए जाते हैं।
 
ज्योतिष एवं वास्तुविद डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया की तिथि भगवान विष्णु के तीन अवतारों से घनिष्ठ रूप से संबंधित हैं। नर नारायण अवतार, परशुराम अवतार और हयग्रीव अवतार अक्षय तृतीया के दिन ही जन्मे थे। भगवान परशुराम विष्णु के छठवें अवतार थे। वैशाख शुक्ल की तृतीया की रात्रि के प्रथम प्रहर में भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। स्कंद पुराण एवं भविष्य पुराण में भगवान परशुराम के जन्म पत्रिका उपलब्ध है।
 
भगवान परशुराम के जन्म पत्रिका में नवग्रहों में से आठ ग्रहों की उच्चता है। इसलिए भगवान परशुराम का विष्णु के अवतार के रूप में जन्म हुआ। अक्षय तृतीया के दिन से बद्रीनारायण के पट खुलते हैं। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में केवल अक्षय तृतीया के दिन श्री विग्रह के दर्शन होते हैं अन्यथा पूरे वर्ष वस्त्रों से ढंके रहते हैं।
 
नए कार्य शुरू करने के लिए इस तिथि को शुभ माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु को सत्तू का भोग लगाया जाता है और प्रसाद में इसे ही बांटा जाता है। इस दिन गरीबों को चावल, नमक, घी, फल, वस्त्र, मिष्ठान्न आदि का दान करना चाहिए और व्रत रखना चाहिए।
 
अक्षय तृतीया के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान करके जौ का हवन, जौ का दान, सत्तू को खाने से मनुष्य के सब पापों का नाश होता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति पर जो व्यक्ति चंदन या इत्र का लेपन करेगा, वह व्यक्ति अंत में बैकुंठ को प्राप्त होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि की तिथि, मुहूर्त, घट स्थापना, पूजा विधि, व्रत नियम और महत्व

Solar Eclipse 2025: 21 सितंबर वर्ष का 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

गणेश चतुर्थी कथा: चंद्रदर्शन के कलंक से छूटने की स्यमंतक मणि की प्रामाणिक कहानी

Ganesh Chaturthi 2025 : गणेश उत्सव 10 दिन तक क्यों मनाते हैं? जानें इसके पीछे की कहानी

गणेश आरती, सुखकर्ता दुखहर्ता वार्ता विघ्नाची जयदेव जयदेव | Ganesh Aarti Sukh Karta Dukh Harta Jaidev Jaidev

सभी देखें

नवीनतम

29 अगस्त 2025 : आपका जन्मदिन

29 अगस्त 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

घर में सुख-समृद्धि के लिए 10 ज्योतिष टिप्स और उपाय

Mahalakshami Muhurat 2025? महालक्ष्मी ज्येष्ठा गौरी व्रत कब से कब तक, जानिए शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: किस्मत दे रही है सफलता की कुंजी, जानें 28 अगस्त का दैनिक राशिफल आपके लिए