Festival Posters

कहीं आपने पन्ना और पुखराज साथ तो नहीं पहन रखा है?

WD Feature Desk
हर ग्रह का अपना एक रत्न होता है। यदि आपने आपसी शत्रु ग्रहों को रत्न एक साथ पहन रखा है तो फिर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। जैसे शनि और सूर्य का रत्न एक साथ नहीं पहनते हैं। ज्योतिष के अनुसार रत्नों को उनकी राशि के साथ ही कुंडली में स्थित ग्रहों की स्थिति जानकर ही पहनना चाहिए क्योंकि यह नुकसानदायक भी हो सकते हैं। आओ जानते हैं कि यदि आपने पुखराज और पन्ना पहन रखा है तो क्यों हो जाएं सावधान और क्या होगा नुकसान।
 
ये लोग पुखराज न पहनें | These people should not wear topaz:
 
1. वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला और मकर राशि वालों को पुखराज नहीं पहनना चाहिए।
 
2. यदि गुरु चौथे, सातवें या दसवें भाव में है तो पुखराज को धारण करने के लिए सलाह लें। 2/7/10 लग्न वाले पुखराज न पहनें। 
 
3. पुखराज के साथ पन्ना व हीरा धारण करने से बचें या सलाह लें। दोष वाला पुखराज धारण न करें। 
 
4. धनु लग्न में यदि गुरु लग्न में है तो पुखराज या सोना केवल गले में ही धारण करना चाहिए, हाथों में नहीं। यदि हाथों में पहनेंगे तो ये ग्रह कुंडली के तीसरे घर में स्थापित हो जाएगा।
 
5. गुरु ग्रह के निर्बल होने पर पुखराज धारण करने से उसके शक्तिशाली होने से ऋणात्मक प्रभाव समाप्त हो जाता है। 
 
6. बृहस्पति या गुरु की राशि धनु और मीन राशि वालों के लिए पुखराज पहनने की सलाह दी जाती है। मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वाले लोग यदि पुखराज पहनते हैं तो संतान, विद्या, धन और यश में सफलता मिलती है। गुरुवार को जन्मे तथा जिनकी कुंडली में कर्क राशि पर सूर्य-चंद्र-गुरु हो अवश्य पहनें।
ये लोग पन्ना धारण न करें | These people should not wear emerald:
 
1. लाल किताब के अनुसार बुध तीसरे या 12वें हो तो पन्ना नहीं पहनना चाहिए इससे नुकसान होगा।
 
2. ज्योतिष के अनुसार 6, 8, 12 का बुध स्वामी हो तो पन्ना पहनने से अचानक नुकसान हो सकता है। इसलिए पहले किसी ज्योतिष को कुंडली दिखाएं फिर ही पहनें।
 
3. यदि बुध की महादशा चल रही है और बुध 8वें या 12वें भाव में बैठा है तो भी पन्ना धारण करने से समस्या उत्पन्न हो सकती है।
 
4. नकली, अशुद्ध, टूटा-फूटा, धब्बेदार, चमकदार, स्वर्ण रंग का या अन्य रंग का पन्ना धारण करने से धन, समृद्धि और संतान पक्ष का नाश हो जाता है।
 
5. उचित धातु, नक्षत्र, दिन और ग्रहों की स्थिति देखे बगैर पन्ना धारण किया है तो वह भी नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Money Remedy: घर के धन में होगी बढ़ोतरी, बना लो धन की पोटली और रख दो तिजोरी में

Margashirsha Month Festival 2025: मार्गशीर्ष माह के व्रत त्योहार, जानें अगहन मास के विशेष पर्वों की जानकारी

Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी: साल खत्म होते-होते इन 4 राशियों पर बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी कब है, क्यों नहीं करते हैं इस दिन विवाह?

वक्री बृहस्पति: 11 नवंबर से अगले 25 दिन इन 5 राशियों के लिए बेहद कठिन रहेंगे

सभी देखें

नवीनतम

Kaal Bhairav Jayanti 2025: कालभैरव जयंती पर करें ये 10 खास उपाय, मिलेंगे ये चमत्कारिक लाभ

Kalbhairav Ashtami 2025: कालभैरव को क्या चढ़ाएं, जानें भोग और प्रसाद संबंधी 10 चीजें

Kaal Bhairav Puja 2025: काल भैरव अष्टमी पर करें इस तरह भगवान की पूजा, सभी संकट होंगे दूर

Kaal Bhairav Jayanti 2025: अष्ट भैरव में से काल भैरव के इस मंत्र से मिलेगा उनका आशीर्वाद

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (12 नवंबर, 2025)

अगला लेख