जानिए किस रंग का हीरा, कौनसे देवता धारण करते हैं

जानिए हीरे के 8 भेद....

Webdunia

* जानिए हीरे के रंग और उनको धारण करने वाले देवता

FILE


हीरे का असली रंग श्वेत वर्ण ही होता है। फिर भी यह अनेक रंगों में पाया जाता है। देवताओं से लगाकर मनुष्यों तक पर रत्नों का प्रभाव रहा है और हीरा तो हीरा है। हीरा रत्न अनामिका में, शुक्ल पक्ष के शुक्रवार को अभिमंत्रित कर, शुक्र के सोलह हजार जप (ॐ शुं शुक्राय नमः) करवा कर धारण करने का विधान है।

प्राचीन शास्त्रों के अनुसार हीरे के आठ भेद होते हैं, जो निम्न हैं : -

FILE



* हंस पति हीरा- यह हीरा हंस व बगुले के पंख के समान तथा दूध व दही के समान श्वेत वर्ण का होता है। ब्रह्माजी हंस पति हीरा को ही धारण करते हैं।



FILE


* कमलापति हीरा- यह अनार तथा गुलाबी रंग कमल के पुष्प के वर्ण का होता है, इसे लक्ष्मीपति भगवान विष्णु धारण करते हैं।




FILE


* बसंती हीरा- यह हीरा गेंदा पुष्प, जद गुलदाऊदी या पुखराज के रंग का होता है, इसे जगदीश्वर शिवजी स्वयं धारण करते हैं।


FILE


* वज्रनील हीरा- यह हीरा असली पुष्प अथवा नीलकंठ पक्षी के रंग के समान नील वर्ण का होता है, इसे देवराज इन्द्र धारण करते हैं।

FILE



* वनस्पति हीरा- यह हीरा जल या सिरस पत्र के रंग के समान होता है, इसे वरुण देव धारण करते हैं।


FILE


* श्याम वज्र- यह कृष्ण वर्ण का होता है, इसे यमराज धारण करते हैं।


FILE


* तेलिया हीरा- यह अत्यंत चिकना, जर्मी तथा स्याही के रंग का होता है। इसे भी यमराज धारण करते हैं।



FILE


* सनलोई हीरा- यह पीत, कृष्ण तथा सुर्ख व भूरे रंग का होता है।

( समाप्त)

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Ganesh Chaturthi 2025: कब से होंगे गणेश उत्सव प्रारंभ, क्या है गणपति स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त, मंगल प्रवेश

Ganesh chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी उत्सव में 10 दिनों तक करें 10 भोग अर्पित, हर दिन की पूजा का मुहूर्त भी जानें

गणेश चतुर्थी 2025: घर पर ऐसे बनाएं इको-फ्रेंडली गणपति, जानें सजावट और पूजा की टिप्स

गणेश उत्सव के लिए घर की सजावट कैसे करें? जानें डेकोरेशन थीम और सुझाव

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर बप्पा की मूर्ति खरीदते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें शुभता बढ़ाने के खास नियम

सभी देखें

नवीनतम

27 अगस्त 2025 : आपका जन्मदिन

27 अगस्त 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Solar Eclipse 2025: 21 सितंबर वर्ष का 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पूजा सामग्री और विधि

Ganesh chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी के बाद यदि नहीं करना चाहते हैं गणपति मूर्ति का विसर्जन तो क्या करें?