Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

27 मई 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

Advertiesment
हमें फॉलो करें 27 May 2025 Today Shubh Muhurat
webdunia

पं. हेमन्त रिछारिया

, सोमवार, 26 मई 2025 (18:06 IST)
27 May 2025 ke Muhurat: आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।ALSO READ: Saptahik Muhurat 2025: साप्ताहिक पंचांग में जानें 7 दिन के शुभ मुहूर्त (26 मई से 01 जून)
 
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त | 27 May Muhurat : 
 
शुभ विक्रम संवत्-2082, शक संवत्-1947, ईस्वी सन्-2025
संवत्सर नाम-सिद्धार्थ
अयन-उत्तरायण
मास-ज्येष्ठ
पक्ष-कृष्ण
ऋतु-ग्रीष्म
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अमावस्या/प्रतिपदा-(क्षय)
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रोहिणी
योग (सूर्योदयकालीन)-सुकर्मा
करण (सूर्योदयकालीन)-नागव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृषभ
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान 
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-उदित  
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृषभ
जयंती/त्योहार/व्रत/मुहूर्त- देवकार्य (स्नान/दान) अमावस्या/शनि जयंती/करवीर व्रत
यात्रा शकुन-दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय- हनुमान मंदिर में सवाकिलो बूंदी के लड्डू चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
(निवेदन-उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है पंचांग भेद होने पर तिथि/मुहूर्त/समय में परिवर्तन होना संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Saptahik Muhurat 2025: साप्ताहिक पंचांग में जानें 7 दिन के शुभ मुहूर्त (26 मई से 01 जून)