Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

30 जुलाई 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Advertiesment
30 July 2025 ke Muhurat
30 July 2025 Today Shubh Muhurat : आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।ALSO READ: किस पेड़ के नीचे से गुजरने के बाद कावड़िये नहीं चढ़ा सकते शिवलिंग पर जल, जानिए नियम
 
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त | 30 July Muhurat : 
 
शुभ विक्रम संवत्-2082, शक संवत्-1947, ईस्वी सन्-2025
संवत्सर नाम-सिद्धार्थ
अयन-दक्षिणायण
मास-श्रावण
पक्ष-शुक्ल
ऋतु-वर्षा
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-हस्त
योग (सूर्योदयकालीन)-सिद्ध
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-कर्क
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थित-कन्या
जयंती/त्योहार/व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/श्री कल्कि जयंती/जातकर्म/नामकरण/व्यापार
यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकले।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-किसी बटुक को ताम्रपात्र भेंट करें। 
वनस्पति तंत्र उपाय-अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
(निवेदन-उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है पंचांग भेद होने पर तिथि/मुहूर्त/समय में परिवर्तन होना संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तीसरे मंगला गौरी व्रत पर के दिन क्या करना चाहिए, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त