पुष्य नक्षत्र : जानिए अपना व्यक्तित्व

Webdunia
0 डिग्री से लेकर 360 डिग्री तक सारे नक्षत्रों का नामकरण इस प्रकार किया गया है- अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, अश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती। 28वां नक्षत्र अभिजीत है। आइए जानते हैं पुष्य नक्षत्र में जन्मे जातक कैसे होते हैं?
 
पुष्य का अर्थ पोषण होता है। इसे 'ज्योतिष्य और अमरेज्य' भी कहते हैं। 'अमरेज्य' शब्द का अर्थ है- देवताओं का पूज्य। राशि में 3 डिग्री 20 मिनट से 16 डिग्री 40 मिनट तक होती है। यह क्रांति वृत्त से 0 अंश 4 कला 37 विकला उत्तर तथा विषुवत वृत्त से 18 अंश 9 कला 59 विकला उत्तर में है।
 
इस नक्षत्र में तीन तारे तीर के आगे का तिकोन जैसे दिखाई देते हैं। सूर्य जुलाई के तृतीय सप्ताह में पुष्य नक्षत्र में गोचर करता है। उस समय यह नक्षत्र पूर्व में उदय होता है। मार्च महीने में रात्रि 9 से 11 बजे तक पुष्य नक्षत्र अपने शिरोबिंदु पर होता है। पौष मास की पूर्णिमा को चन्द्रमा पुष्य नक्षत्र में रहता है। इस नक्षत्र का स्वामी ग्रह शनि है।
 
पुष्य नक्षत्र में जन्मे व्यक्ति का भविष्यफल...

पुष्य नक्षत्र : देव गुरु बृहस्पति को पुष्य नक्षत्र का अधिष्ठाता देवता माना गया है। पुष्य नक्षत्र में उत्पन्न जातक की जन्म राशि कर्क तथा राशि स्वामी चन्द्रमा, वर्ण ब्राह्मण, वश्य जलचर, योनि मेढ़ा, महावैर योनि वानर, गण देव तथा नाड़ी मध्य है। जातक पर जीवनभर शनि, चन्द्र और गुरु का प्रभाव बना रहता है।
 
प्रतीक चिह्न : गाय के थन
रंग : काला
अक्षर : ह, ड
देव : बृहस्पति
राशि स्वामी : चन्द्रमा
नक्षत्र स्वामी : शनि
वृक्ष : पीपल का पेड़
 
शारीरिक गठन : शारीरिक विशिष्टता स्पष्ट नहीं, मध्यम कद लंबा, गौर श्याम वर्ण।
भौतिक सुख : पुत्रयुक्त, धन वाहन से युक्त, सम्मानित और सुखी।
 
सकारात्मक पक्ष : शांत चित्त, धार्मिक, विनम्र, बुद्धिमान, आत्मकेंद्रित, सहिष्णु, व्यावहारिक, स्पष्टवादी, माता-पिता का भक्त, ब्राह्मणों और देवताओं का आदर और पूजा करने वाला।
 
नकारात्मक पक्ष : यदि गुरु, चन्द्र और शनि की स्थिति ठीक नहीं है तो अपयश झेलना पड़ता है। साधारण-सी बात पर भी चिंता घेर लेती है। शंकालु प्रवृत्ति, जुआ खेलना, ब्याज लेना, घमंड रखकर कटु वचन बोलना, शराब पीना आदि दुर्गुणों से स्त्री और पुत्र सुख समाप्त हो जाते हैं।
 
प्रस्तुति : शतायु

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

राहु का कुंभ में गोचर, इन लक्षणों से जानिए कि क्या हो रहा है दुष्प्रभाव, बचने के उपाय

समय बहुत खराब आने वाला है, हनुमान चालीसा की ये 2 चौपाई बचाएगी

बृहस्पति वर्ष 2025 में अतिचारी होकर 3 बार करेंगे गोचर, वर्ष 2026 में मचाएंगे तबाही, भारत का क्या होगा?

पाकिस्तान में यहां शिव जी के आंसू से बना था अमृत कुंड, जानिए कटासराज शिव मंदिर का अद्भुत इतिहास

नौतपा 2025 : नवतपा के दौरान क्या करें और क्या न करें: जानें काम की बाते

सभी देखें

नवीनतम

22 मई 2025 : आपका जन्मदिन

22 मई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

राशिनुसार विशेष उपाय: शनि जयंती पर पाएं भाग्य का साथ

शनि जयंती पर करें ये 7 ज्योतिषीय उपाय, दूर होंगी बाधाएं

Aaj Ka Rashifal: आपकी राशि के लिए आज का ताजा भविष्यफल, जानें कैसा बीतेगा 21 मई का दिन