कई ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन

ग्रहों के राशि परिवर्तन का अद्भुत संयोग

Webdunia
ND

देवगुरु बृहस्पति ने 8 मई को अपनी राशि बदल ली है। यही नहीं आगामी 6 महीने में सभी नवग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव 12 साल बाद उच्च राशि में परिवर्तन करेंगे, जिससे कई तरह के राजनीतिक व सामाजिक परिवर्तन नजर आएंगे।

हाल ही में देवगुरु बृहस्पति ने अपनी राशि बदल ली है। बृहस्पति के राशि परिवर्तन के साथ-साथ आने वाले महीनों में अन्य ग्रहों की गति में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे। देवगुरु 8 मई 2011 से लेकर मई 2012 तक एक वर्ष से अधिक अवधि मंगल की मेष राशि में गोचर करेंगे। यह अवधि सभी क्षेत्रों में परिवर्तनों का संकेत दे रही है।

देवगुरु बृहस्पति ने 12 वर्ष के बाद 8 मई को अपनी मीन राशि का परित्याग किया है। इस घटना के एक महीने के बाद 6 जून को राहु एवं केतु दोनों अपनी नीच राशि धनु एवं मिथुन से मुक्त हो जाएंगे। 18 वर्ष के बाद राहु वृश्चिक राशि और केतु वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। न्याय के कारक शनि देव 13 नवंबर को कन्या राशि का त्याग कर अपनी उच्च राशि तुला में प्रवेश करेंगे। लगभग 30 वर्ष बाद शनि देव का उच्च राशि में प्रवेश होगा।

ND
सूर्य देव प्रतिमाह राशि परिवर्तन करते हैं। चंद्र देव लगभग ढाई दिन में राशि बदलते हैं। इसी प्रकार मंगल, बुध, शुक्र का भी एक-दो महीनों में राशि परिवर्तन हो जाता है, परंतु बृहस्पति, शनि, राहु एवं केतु का कई वर्षों के बाद राशि परिवर्तन होता है। 6 महीने की अवधि में सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु, केतु का राशि परिवर्तन एक अद्भुत संयोग है।

ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी क्षेत्रों में परिवर्तन और प्रभाव परिलक्षित होंगे। बृहस्पति के राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, धनु, मकर व कुंभ राशि पर होगा। कन्या, वृषभ और वृश्चिक राशि के जातकों को सावधानी की जरूरत होगी।

मेष ओर तुला राशि के अविवाहित जातकों के विवाह का योग बन रहा है। सिंह राशि के जातकों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा।

ज्ञात हो कि छग राज्य गठन के समय वर्ष 2000 में भी बृहस्पति, मेष राशि में थे। मेष राशि में बृहस्पति के गोचर के कारण ही राजनीतिक बदलाव हुआ था।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

महाकुम्भ में अघोरी बाबा को मिली रशियन, अनोखी प्रेम कहानी को देख क्या कह रहे हैं लोग

Shukra Gochar 2025: शुक्र का मीन राशि में 123 दिन के लिए गोचर, जानिए 12 राशियों का राशिफल

Mahashivratri 2025 Date: महाशिवरात्रि कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

महाकुंभ में न जाकर भी कैसे पुण्य कमा रहे हैं अनंत अंबानी, जानिए क्या है पूरी कहानी

Monthly Horoscope February 2025 : फरवरी का महीना 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: 05 फरवरी का दिन क्या खास लाया है सभी के लिए, पढ़ें 12 राशियां

05 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

05 फरवरी 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Mahashivratri 2025 Date: महाशिवरात्रि कैसे मनाई जाती है?

भीष्म अष्टमी व्रत कब और कैसे किया जाता है, जानें पर्व के शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि