खुली आँखों से दिखेगा शनि

शनि का अद्भुत नजारा

Webdunia
ND

भारतीय नववर्ष के प्रारंभ के दिन आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा, जहाँ खुली आँखों से शनि का बड़ा और चमकदार रूप देखा जा सकेगा। प्लेनेटरी सोसायटी ऑफ इंडिया के सचिव एन. रघुनंदन कुमार के अनुसार सोमवार रात को शनि ग्रह आसमान में चमकदार सोने की वस्तु की तरह दिखेगा। इस दौरान इसका विपरीत हिस्सा धरती की तरफ होगा।

सोमवार रात सूर्य, पृथ्वी और शनि एक-दूसरे के विपरीत होंगे जिसके नतीजतन सूर्य के प्रकाश से शनि चमकेगा और वलय की तरह दिखेगा। यह ग्रह अपने वलयों के साथ चमकदार वस्तु की तरह मई माह तक आसमान में देखा जा सकेगा, जो कि आकाशीय घटनाओं में रुचि रखने वालों के लिए अच्छा मौका होगा।

भारतीय अंतरिक्ष शास्त्र संस्थान के पूर्व प्रोफेसर आरसी कपूर ने बताया कि शाम साढ़े छः बजे सूर्यास्त के तत्काल बाद शनि वलय के तौर पर दिखाई देना शुरू हो जाएगा और पूरी रात इसे खुली आँखों से देखा जा सकेगा। यदि शनि को दूरदर्शी से देखा गया तो यह वलयों से घिरी पीली वस्तु की तरह दिखाई देगा।

इससे पहले 22 मार्च 2010 को शनि को इस तरह देखा गया था। अगले साल 15 अप्रैल को यह नजारा देखने को मिलेगा और फिर 28 अप्रैल 2013 में दिखाई देगा। इस तरह वलय से घिरा शनि ग्रह हर साल 1 वर्ष और 2 सप्ताह यानी कि (379 दिनों) में दिखाई देता है। 30 साल में 29 बार ऐसा नजारा देखने को मिलता है।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

हरियाली तीज का व्रत कब रखा जाएगा, पूजा का समय क्या है?

सिंधारा दूज कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

जल्द ही धरती की इस इस जगह एलियन उतरेंगे, क्या सच होने वाली है ये भविष्यवाणी

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के 5 ऐसे रहस्य जो आप कतई नहीं जानते होंगे

मनोकामना पूरी होने पर कितनी बार करनी चाहिए कावड़ यात्रा?

सभी देखें

नवीनतम

25 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

25 जुलाई 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

ये 3 राशियां हमेशा क्यों रहती हैं प्यासी और असंतुष्ट?

क्या फिर लौटेगी महामारी! नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में छुपे 2025 में तबाही के संकेत

सिंधारा दोज क्यों मनाई जाती है, क्या करते हैं इस दिन? पूजा का शुभ मुहूर्त और 3 उपाय