गुरु अस्त, शुक्र हुए व्यस्त

Webdunia
ND

सौरमंडल का सबसे बड़ा बृहस्पति (गुरु) ग्रह विगत दिनों पश्चिमी आकाश में अपनी छटा बिखेरता हुआ 17 फरवरी की संध्या को अस्त हो गया है। आगामी 30 दिनों तक अब वह आकाश में दिखाई नहीं देगा।

20 मार्च से गुरु पुनः प्रातः काल में पूर्व दिशा में दृष्टिगोचर होने लगेगा। गुरु के अस्त होते ही सर्वाधिक चमकदार शुक्र ग्रह ने सांध्य के पश्चिमी आकाश में अपना स्थान बनाना शुरू कर दिया है। अब शनैः-शनैः पश्चिमी आकाश में शुक्र ग्रह अपनी छटा बिखेरने लगेगा। शुक्र या तो भोर का या संध्या का तारा कहलाता है, इन दिनों यह सांध्य का तारा बनेगा, क्योंकि शुक्र कभी भी मध्य आकाश में नहीं पहुँचता है।

खगोल विज्ञानी संजय केथवास ने बताया कि विगत 6 फरवरी से शुक्र ग्रह का पश्चिमी क्षितिज से उदय प्रारंभ हो गया है, जो आगामी 20 अक्टूबर तक अपनी छटा बिखेरता रहेगा।

ND
सूर्य से दूसरे क्रम के शुक्र ग्रह की कक्षा पृथ्वी की कक्षा की तुलना में व्यास में 6 करोड़ 40 लाख किमी छोटी है। अतः जब शुक्र पश्चिम में उदय होता है तो वह प्रतिदिन पूर्व दिशा की ओर उल्टा भ्रमण करता है। इसके उदय काल में हर दिन 4 मिनट बढ़ते जाते हैं।

पूर्व दिशा की ओर चलते हुए यह अधिकतम 48 डिग्री के कोण तक पहुँचता है, इसके बाद पुनः धीरे-धीरे पश्चिम दिशा की ओर चलना प्रारंभ कर देगा और 20 अक्टूबर से 2 नवंबर तक अस्त रहेगा। चंद्रमा की तरह शुक्र की भी कलाएँ होती हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सौंदर्य अथवा महिला प्रधान ग्रह माना गया है। वैवाहिक कार्य के लिए गुरु और शुक्र की आकाश में उपस्थिति आवश्यक मानी गई है।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

महाकुम्भ में अघोरी बाबा को मिली रशियन, अनोखी प्रेम कहानी को देख क्या कह रहे हैं लोग

Shukra Gochar 2025: शुक्र का मीन राशि में 123 दिन के लिए गोचर, जानिए 12 राशियों का राशिफल

Mahashivratri 2025 Date: महाशिवरात्रि कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

महाकुंभ में न जाकर भी कैसे पुण्य कमा रहे हैं अनंत अंबानी, जानिए क्या है पूरी कहानी

Monthly Horoscope February 2025 : फरवरी का महीना 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: 06 फरवरी का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा लाभदायी, पढ़ें अपना राशिफल

बृहस्पति की बदली चाल से क्या होगा शेयर बाजार का हाल, अर्थव्यवस्था पर भी असर डालेंगे गुरु

06 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

06 फरवरी 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

गुप्त नवरात्रि में देवी मातंगी का पूजन, जानें कैसे करें?