ग्रहों की उच्च, नीच शत्रु-मैत्री स्थिति

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
ND
भारतीय ज्योतिष में 9 ग्रह बताए गए हैं। इसमें 2 छाया ग्रह हैं। सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि ग्रह हैं जो आकाशीय मंडल में दृष्टमान हैं। राहु-केतु छाया ग्रह हैं, जो ग्रह नहीं हैं क्योंकि ये आकाशीय मंडल में दिखाई नहीं देते हैं। मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि ये ग्रह समय-समय पर उदय, अस्त, वक्री मार्गी होते रहते हैं। राहु-केतु सदैव वक्री रहते हैं।

सूर्य मेष में उच्च, तुला में नीच का होता है। चंद्रमा वृषभ में उच्च, वृश्चिक में नीच, मंगल मकर में उच्च, कर्क में नीच, बुध कन्या में उच्च, मीन में नीच का होता है। गुरु कर्क में उच्च, मकर में नीच, शनि तुला में उच्च, मेष में नीच का होता है।

राहु मिथुन मतांतर से, वृषभ में उच्च का धनु मतांतर से वृश्चिक में नीच का होता है। केतु धनु मतांतर से वृश्चिक में उच्च का, मिथुन मतांतर से वृषभ में नीच का होता है।
  भारतीय ज्योतिष में 9 ग्रह बताए गए हैं। इसमें 2 छाया ग्रह हैं। सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि ग्रह हैं जो आकाशीय मंडल में दृष्टमान हैं। राहु-केतु छाया ग्रह हैं, जो ग्रह नहीं हैं क्योंकि ये आकाशीय मंडल में दिखाई नहीं देते हैं।      


सूर्य के मित्र चंद्र, मंगल, गुरु, शत्रु शुक्र, शनि व बुध सम हैं। चंद्रमा के मित्र सूर्य, बुध, शत्रु कोई नहीं, सम मंगल, गुरु, शुक्र, शनि हैं। मंगल के मित्र सूर्य, गुरु और शत्रु बुध, सम शुक्र-शनि हैं। बुध के सूर्य, शुक्र मित्र, चंद्र-मंगल शत्रु, सम गुरु हैं।

गुरु के सूर्य-चंद्र-मंगल मित्र हैं जबकि बुध-शुक्र से शत्रुता व सम शनि से है। शुक्र के मि‍त्र बुध-शनि हैं, सूर्य, चंद्र शत्रु हैं, सम गुरु है। शनि के मित्र बुध, शुक्र, शत्रु सूर्य, चंद्र, मंगल, समभाव गुरु से है। राहु-केतु के मित्र बुध, शनि, शुक्र, शत्रु सूर्य, चंद्र, मंगल, गुरु हैं ।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु ग्रह अस्त, 4 राशियों को रहना होगा 9 जुलाई तक संभलकर

ज्ञान की ज्योति: भारतीय अध्यात्म और परंपरा का संगम, पढ़ें रोचक जानकारी

भारतीय परंपरा में ध्यान के 10 विभिन्न स्वरूपों को जानें

कब है मिथुन संक्रांति, क्या है इसका महत्व?

जाति जनगणना: मुगल और अंग्रेजों ने इस तरह जातियों में बांटा था हिंदुओं को

सभी देखें

नवीनतम

15 जून 2025 : आपका जन्मदिन

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

15 जून 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Horoscope: जून के नए सप्ताह में किन राशियों का चमकेगा भाग्य, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (16 से 22 जून)

आषाढ़ माह प्रारंभ, जानिए इस माह के व्रत और त्योहारों की लिस्ट