जब लग्न में राहु हो

अति साहसी और अभिमानी होते हैं जातक

भारती पंडित
ND

लग्न का राहु बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। लग्न में राहु होने से जातक दीनता में जन्म लेकर कम शिक्षा पाकर भी उच्च स्थान पर आसीन हो जाता है। ऐसे जातक अति साहसी, उच्चाकाँक्षी, अभिमानी और किसी की परवाह न करने वाले होते हैं।

लग्न में उच्च का राहु (वृषभ का) जीवन के उत्तरार्द्ध में अभूतपूर्व सफलता देता है। ये व्यक्ति घमंडी व कटुभाषी होने पर भी अपनी कार्यकुशलता व राजीनीतिक-कूटनीतिक समझ के चलते लोकप्रिय हो जाते हैं।

ND
लग्न भाव में पुरुष राशि का राहु अक्सर द्विभार्या योग बनाता है। मेष का राहु जातक को उदार बनाता है। मिथुन, तुला, कुंभ का राहु दूसरों के कार्यों में दोष देखने वाला बनाता है। धनु राशि का राहु दूसरों से अलग-थलग रखता है। वहीं वृश्चिक, मीन और मकर का राहु दूसरों के कार्यों में दखलंदाजी करने वाला बनाता है।

लग्न का राहु वैवाहिक जीवन के लिए प्राय: अच्छा नहीं होता। देर से विवाह होना, धोखे से विवाह होना, वैचारिक मतभेद रहना आदि देखा जाता है। अत: कुंडली मिलान में इसका ध्यान रखा जाना चाहिए।
Show comments

ज़रूर पढ़ें

हरियाली तीज का व्रत कब रखा जाएगा, पूजा का समय क्या है?

सिंधारा दूज कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

जल्द ही धरती की इस इस जगह एलियन उतरेंगे, क्या सच होने वाली है ये भविष्यवाणी

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के 5 ऐसे रहस्य जो आप कतई नहीं जानते होंगे

मनोकामना पूरी होने पर कितनी बार करनी चाहिए कावड़ यात्रा?

सभी देखें

नवीनतम

25 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

25 जुलाई 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

ये 3 राशियां हमेशा क्यों रहती हैं प्यासी और असंतुष्ट?

क्या फिर लौटेगी महामारी! नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में छुपे 2025 में तबाही के संकेत

सिंधारा दोज क्यों मनाई जाती है, क्या करते हैं इस दिन? पूजा का शुभ मुहूर्त और 3 उपाय