लग्न पर विविध ग्रहों की दृष्टि

प्रथम भाव पर ग्रहों की दृष्टि के परिणाम

भारती पंडित
NDND
लग्न अर्थात प्रथम भाव पर किन ग्रहों की दृष्टि का क्या परिणाम होता है, आइए जानें -

1. सूर्य की दृष्टि: लग्न पर सूर्य की दृष्टि स्वभाव में उग्रता, स्वार्थीपन, राज्यपक्ष से लाभ, बड़ों का आदर करना, दांपत्य में कलह ये फल देती है।

2. चंद्र की दृष्टि : सुंदर चेहरा, संपन्न, मधुर स्वभाव, धन की प्रचुरता वाला बनाती है।

3. मंगल की दृष्टि : सप्तमस्थ मंगल की दृष्टिवाणी में कटुता, नेत्र रोग, दंत रोग देती है, छठे मंगल की दृष्टि जीवनसाथी को कष्ट, दसवें मंगल की दृष्टि सम्मान, पद वृद्धि व लाभ देती है।

4. बुध की दृष्टि : आकर्षक व्यक्तित्व, गणित में रूचि, धनी, दीर्घायु, लेखक व व्यापार कुशल बनाती है।

5. गुरु की दृष्टि : चिरायु, सदाचारी, धार्मिक, विद्वान, बलवान व भाग्यवान बनाती है।

6. शुक्र की दृष्टि : शौकीन मिजाज, धनवान, बुद्धिमान, अच्छी सुंदर स्त्री वाला, चंचल स्वभाव का बनाती है।

7. शनि की दृष्टि : दूषित शनि जीवन भर आर्थिक व मानसिक कष्ट देता है। विवाह सुख भी नहीं मिलता। वात रोग होते हैं। उच्च का शनि जातक को संपन्न व यशस्वी बनाता है। दशम दृष्टि के शुभ फल मिलते हैं।

8. राहु की दृष्टि : बड़बोला, दिखावा करने वाला, कटु भाषण करने वाला, शौकीन, उदारवृत्ति का बनाती है। ये जातक झूठ बोलते हैं।

9. केतु की दृष्टि : केतु की दृष्टि उदासीनता व जीवन के प्रति निराशा देती है। रहन-सहन भी बेपरवाह होता है, शिक्षा में अडंगे आते हैं।

विशेष : यदि लग्न पर शुभ ग्रहों की दृष्टि फल अधिक हो तो अशुभ ग्रहों की दृष्टि की अशुभता कम होने लगती है। उसी तरह अशुभ ग्रह अच्छे कारक स्थानों के स्वामी होकर प्रबल हैं व लग्न पर दृष्टि डाल रहे हैं तो शुभ प्रभाव ही देंगे। जैसे तुला लग्न में शनि यदि चौथे या ग्यारहवें स्थान से लग्न को देख रहा है तो शुभ फल ही मिलेंगे।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

महाकुंभ से पहले क्यों चर्चा में हैं मुसलमान, क्या जाना चाहिए प्रयागराज?

महाकुंभ में आपात स्थिति से निपटने के लिए कितनी तैयार है एनडीआरएफ टीम, मेगा मॉक अभ्यास के द्वारा प्रदर्शन

ईरान का चहारशांबे सूरी भी है लोहड़ी की तरह एक पर्व है, लेकिन इसे कब और क्यों मनाते हैं?

क्या संक्रांति की खिचड़ी के साथ जुड़ी है बाबा गोरखनाथ और खिलजी की कहानी !

मकर संक्रांति उत्तरायण पर पतंग उड़ाने का कारण और महत्व

सभी देखें

नवीनतम

10 जनवरी 2025 : आपका जन्मदिन

10 जनवरी 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

बुध का देवगुरु की राशि धनु में गोचर, जानिए किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा

Aaj Ka Rashifal: 09 जनवरी, आज इन 4 राशियों का प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा समय, पढ़ें बाकी राशियां

09 जनवरी 2025 : आपका जन्मदिन