Dharma Sangrah

बुध के गोचर से बना लक्ष्मी नारायण योग, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Webdunia
Budh ka singh rashi me gochar 2023: 25 जुलाई 2023 की सुबह 4 बजकर 26 मिनट पर बुध ग्रह का सूर्य की राशि सिंह राशि में गोचर होगा। इसी राशि में पहले से विराजमान ग्रह के साथ यह युति बनाकर लक्ष्मी नारायण योग बनाएगा। इसी राशि में विराजमान मंगल के साथ युति बनाकर भी यह शुभ फल देगा। इसे योग से 4 राशियों की किस्मत चमक जाएगी।
 
सिंह राशि में बुध का फल- singh rashi me budh ka fal:-
 
मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए बुध पहले और चौथे भाव के स्वामी हैं। बुध का सिंह राशि में गोचर आपके तीसरे भाव में होगा। नौकरी और करियर में आपको बेतहतर अवसर प्रा्त होंगे। आपकी वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति हो सकती है। व्यापारी हैं तो उच्च धन लाभ अर्जित करने में सफल होंगे। अधिक धन संचय करने और अधिक बचत करने में सफल होंगे। 
 
सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए बुध दूसरे और ग्याहरवें भाव के स्वामी हैं। बुध का सिंह राशि में गोचर प्रथम भाव में होगा। करियर शानदार रहेगा और व्यापारी हैं तो लाभ कमाने में सफल होंगे। लंबी यात्रा के योग भी बनेंगे। 
 
तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए बुध नौवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं। बुध का सिंह राशि में गोचर आपके ग्यारहवें भाव में होगा। इस भाव के कारण धन लाभ होगा और लंबी दूरी की यात्रा के योग भी बन रहे हैं। भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। बुध ग्यारहवें भाव से आपके पांचवें भाव पर दृष्टि डाल रहे हैं जिसके परिणामस्वरूप आप उच्च धन लाभ अर्जित करेंगे। 
 
धनु राशि : धनु राशि वालों के लिए बुध सातवें और दसवें भाव के स्वामी हैं। बुध का सिंह राशि में गोचर आपके नौवें भाव में होगा। भाग्य के सहारे आप करियर और नौकरी में प्रगति करते जाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा के योग भी बन रहे हैं। व्यापारी हैं तो अच्छा ख़ासा लाभ कमाने में सफल होंगे। पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Bhai dooj ki kahani: भाई दूज यम द्वितीया की कथा कहानी हिंदी में

Mahavir Nirvan Diwas 2025: महावीर निर्वाण दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें जैन धर्म में दिवाली का महत्व

Yama Panchak 2025: दिवाली के पांच दिनों के उत्सव को क्यों कहते हैं यम पंचक?

Diwali numerology secrets: अंक शास्त्र का रहस्य, दिवाली पर धन को आकर्षित करने वाले अचूक नुस्खे

Govardhan Puja 2025: अन्नकूट और गोवर्धन पूजा कब है, जानिए पूजन के शुभ मुहूर्त

सभी देखें

नवीनतम

20 October Birthday: आपको 20 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 अक्टूबर, 2025: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 अक्टूबर, 2025)

19 October Birthday: आपको 19 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 अक्टूबर, 2025: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख