मंगल का कर्क राशि में गोचर, क्या होगा देश-दुनिया पर असर, 5 राशियों को रहना होगा बचकर

डॉ. अविनाश शाह
सोमवार, 23 दिसंबर 2024 (17:21 IST)
mangal ka gochar 2025:  मंगल सामान्य रूप से एक राशि में 45 दिनों तक गोचर करते हैं वर्तमान में 20 अक्टूबर 2024 को मंगल का मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर हुआ कर्क राशि में मंगल 20 अक्टूबर 2024 से 21 जनवरी 2025 तक रहेंगे तथा 21 जनवरी को वक्री गति करते हुए मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क में मंगल के गोचर को शुभ नहीं माना जाता है क्योंकि  यह कर्क राशि में नीच के माने गए हैं।
 
1. कर्क राशि में मंगल के गोचर का प्रभाव खराब रहेगा क्योंकि कर्क राशि मंगल की नीच राशि है तथा शनि कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं इसलिए मंगल और शनि का षडाष्टक संबंध बन रहा है यह संबंध ज्योतिष की दृष्टि से पूर्णतया प्रतिकूल है इस संबंध के प्रभाव से कई तरह की नकारात्मक घटनाएं देखने को मिल सकती है।
 
2. मंगल अग्नि तत्व का ग्रह है तथा जल तत्व की राशि कर्क में लंबे समय तक गोचर कर रहे हैं इसके प्रभाव से प्रकृति में असामान्य घटनाएं घट सकती है। कई जगह वर्षा हिमपात तथा सर्दियां ज्यादा परेशान करेगी मंगल साहस वीरता लड़ाई झगड़े का भी कारक माना जाता है मंगल के गोचर की वजह से विश्व में भी युद्ध का खतरा तथा हिंसा घटनाएं अपना  भयावहरूप दिखा सकती है।
 
3. मंगल का गोचर भारत में भी राजनीतिक उथल-पुथल तथा सांप्रदायिक हिंसा को बढ़ावा दे सकता है। ग्रहों के सेनापति मंगल युद्ध, क्रोध, साहस, आवेग और भूमि के कारक माने जाते हैं। मंगल का कर्क राशि में जाना ज्योतिषी दृष्टिकोण से अच्छा नहीं माना जाता मंगल का नीच राशि कर्क में गोचर प्राकृतिक आपदाएं तथा जन-धन की हानि करवा सकता है।
 
4. मंगल के राशि परिवर्तन से कई राशियों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा मंगल के गोचर की वजह से मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, धनु तथा मकर राशि के जातकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इन राशियों के लिए 21 जनवरी तक का समय नकारात्मक प्रभाव रखने वाला होगा।

shahpharma007@gmail.com
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सत्य शिव हैं, अनंत शिव हैं...हर मन में बसे भगवंत शिव हैं, भक्ति से सराबोर सावन की शुभकामनाएं

पृथ्वी की नाभि पर स्थित है यह दिव्य ज्योतिर्लिंग जहां काल भी मान लेता है हार, जानिए महाकालेश्वर के अद्भुत रहस्य

कावड़ यात्रा कितने प्रकार की होती है? जानें इसके विभिन्न रूप और महत्व

सिर्फ धातु के ही नहीं, श्रावण में इन 10 प्रकार के शिवलिंगों के पूजन से चमकेगा आपका भाग्य

सावन मास प्रारंभ, जानिए कितने सोमवार, कितने प्रदोष और पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि, रुद्राभिषेक के साथ 5 अचूक उपाय

सभी देखें

नवीनतम

नरेंद्र मोदी पर अब तक किन-किन लोगों ने की भविष्यवाणी, आगे क्या करने वाले हैं जानकर चौंक जाएंगे

15 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

15 जुलाई 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

नाग पंचमी का त्योहार कब रहेगा, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

सूर्य का कर्क राशि में गोचर, 12 राशियों का क्या रहेगा राशिफल

अगला लेख