जुलाई माह 2023 में ग्रह परिवर्तन : कौन सा ग्रह किस राशि में करेगा प्रवेश?

Webdunia
Grah gochar in July 2023 : गुरु, शनि, राहु और केतु को छोड़कर करीब करीब सभी ग्रह प्रतिमाह राशि परिवर्तन करते हैं। जनवरी में शनि का अप्रैल में गुरु का राशि परिवर्तन हुआ था। आओ जानते हैं कि जुलाई माह 2023 में कौन-कौन से ग्रह अपनी राशि परिवर्तन कर रहे हैं और क्या है उनके गोचर भ्रमण का समय।
 
चंद्र : यह ग्रह हर सवा दो दिन में राशि बदलता है।
 
सूर्य : 15 जून 2023 की शाम 18:07 बजे सूर्य ने वृषभ में रहने के बाद मिथुन राशि में प्रवेश किथा जहां वह 16 जुलाई 2023 की प्रातः 4:59 बजे तक रहने के बाद चंद्रमा के आधिपत्य वाली कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
 
मंगल : मंगल ग्रह 10 मई 2023 की दोपहर 13:44 बजे से कर्क राशि में भ्रमण कर रहे हैं और अब वे जून को छोड़कर सीधे 1 जुलाई 2023 की प्रातः 1:52 बजे सिंह राशि में प्रवेश कर जाएगा।
 
बुध : बुध ग्रह ने 7 जून 2023 को शाम 7 बजकर 40 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश किया था। 19 जून को इसी राशि में अस्त होने के बाद बुध ग्रह 24 जून 2023 की दोपहर 12:35 बजे मिथुन राशि में प्रवेश कर गए थे। जहां वे 8 जुलाई 2023 की दोपहर 12:05 तक रहने के बाद चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि में गोचर करेंगे।
 
शुक्र : शुक्र ग्रह ने 30 मई 2023 की शाम 19:39 बजे कर्क राशि में प्रवेश किया था, जहां वे 7 जुलाई 2023 की प्रातः 3:59 बजे तक रहने के बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 
 
गुरु : बृहस्पति ग्रह ने 22 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश किया था और 27 अप्रैल को वो अस्त अवस्था से निकलकर उदय हुए थे। 28 मार्च को मीन राशि में अस्त हो गए थे। यह ग्रह 4 सितंबर को शाम 4:58 पर वक्री अवस्था में आएंगे और 31 दिसंबर 2023 को प्रातः काल 7:08 पर वक्री अवस्था से बाहर निकलेंगे। 
 
शनि : शनि ग्रह कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। 30 जनवरी को यह कुंभ राशि में अस्त हो गया था। अब शनि का कुंभ राशि में उदय 06 मार्च 2023 को हुआ था। शनि ग्रह ने 17 जनवरी 2023 को शाम के समय 5:04 पर कुंभ राशि में प्रवेश किया था। यह ग्रह 17 जून 2023 को रात्रि 10:48 बजे से वक्री हो जाएंगे और 4 नवंबर 2023 को प्रातः काल 8:26 पर एक बार फिर से मार्गी अवस्था में आ जाएंगे।
 
राहु और केतु : राहु ग्रह 30 अक्टूबर की दोपहर 2:13 बजे अपनी वक्री चाल चलते हुए मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। केतु ग्रह इस दौरान तुला से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Dussehra 2025: दशहरा पर रावण दहन का सही समय क्या है, जानें महत्व और मुहूर्त

विजयादशमी दशहरे पर कौनसे 10 महत्वपूर्ण कार्य करना बहुत जरूरी

दशहरे पर झाड़ू घर लाने से कैसे खुलते हैं सौभाग्य के द्वार

Dussehra 2025: दशहरा का दिन शुभ होता है या कि अशुभ?

dussehra 2025: रावण दहन की राख घर लाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, जली लकड़ी के टोटके से बदलेगा भाग्य

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (03 अक्टूबर, 2025)

Papankusha Ekadashi 2025: पापाकुंशा एकादशी कब है, जानें पूजन के शुभ मुहूर्त, विधि, महत्व और लाभ

03 October Birthday: आपको 3 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अक्टूबर, 2025: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (02 अक्टूबर, 2025)

अगला लेख