Hanuman Chalisa

समस्त कष्टों से मुक्ति दिलाते हैं शनि देव, पढ़ें रोचक जानकारी...

Webdunia
* मोक्ष व मुक्ति के प्रदाता हैं भगवान शनि... 


 
शनैः शनै चलने वाले शनि देव को यदि हम खगोलीय दूरबीन से देखें तो भगवान शनि देव को अपलक देखते ही रह जाएं। शनि ग्रह खगोल मंडल के सभी ग्रहों में सबसे सुंदर ग्रह है। जनमानस में शनि देव के नाम की दहशत व्याप्त रहती है। यहां तक कि ज्योतिष में क, ख न जानने वालेतथा ज्योतिष को ढकोसला बताने वाले व्यक्ति भी शनि देव के नाम मात्र से कांपने लगते हैं।
 
अधिकांश ज्योतिष व्यक्तियों का सहारा भगवान शनि देव ही हैं, क्योंकि इनकी साढ़ेसाती, ढय्या, अढय्या या दशा, महादशा के चक्कर में वे किसी भी व्यक्ति को फांस ही लेते हैं। विश्व ज्योतिष में शनि देव को काल पुरुष का दुःख माना गया है। अर्थात्‌ दुःख, दण्ड के दाता भगवान शनिदेव ही हैं, लेकिन मुक्ति, सत्य, परमार्थ व आत्म उत्थान के पूर्ण प्रदाता भी भगवान शनि देव ही हैं। जिस प्रकार उनके पिता सूर्य देव जगत के प्राणों के स्वामी हैं, उसी तरह उनके पुत्र शनि देव मोक्ष व मुक्ति के प्रदाता हैं।
 
शनि देव व्यक्ति को माया, मोह, असत्य, इन्द्रियजन्य सुख, विषय-वासना की आसक्ति से हटाकर परमतत्व का ज्ञान कराते हैं। साथ ही अच्छे-बुरे की पहचान भगवान शनि देव द्वारा ही होती है। स्वार्थ की धुरी पर चलने वाली इस सृष्टि में व्यक्ति को परमात्मा की ओर मोड़ने वाले एक मात्र भगवान शनि देव ही हैं। भगवान शनि देव मानव को विभिन्न प्रकार की कष्टाग्नि में तपा कर कुंदन बनाते हैं तथा समय के अनुसार चलना सिखाते हैं।
 
शनि देव का महान कार्य प्रत्येक व्यक्ति को समय की महत्ता की पहचान करवाना है। वे किसी के भी अहंकार को बुरी तरह नष्ट करते हैं, जिससे वह व्यक्ति स्वयं को श्रेष्ठ न मान कर परमात्मा को इस सृष्टि के नियंता व संसार की प्रत्येक गतिविधियों को नियामक मानकर व सुख-दुःख को धूप-छांव समझ कर, स्थितप्रज्ञ हो ईश्वरीय कार्य हेतु स्वयं को समर्पित कर मोक्ष के मार्ग पर चल देता है।
 
एक प्रकार से भगवान सूर्य देव द्वारा सृष्टि के जीवन में संचार व शनि देव द्वारा मोक्ष प्राप्त होता है। दिन के अधिष्ठता सूर्य तो रात्रि के शनि देव हैं। राजा सूर्य, तो जनता शनि देव हैं। एक प्रकार से सूर्य व शनि द्वारा इस सृष्टि को पूर्णतः संतुलन प्राप्त होता है। भगवान सूर्य व्यक्ति को नाम, प्रतिष्ठा दिलाते हैं। वहीं भगवान शनि देव व्यक्ति को ऐतिहासिक कभी न भूलने वाली छबि प्रदान करते हैं।

इस प्रकार से दोनों पिता-पुत्र व्यक्ति के जीवन को श्रेष्ठता के साथ सम्पूर्ण करवाते हैं। दोनों विधाता के विधान को प्रारंभ से लेकर अंत तक निभाने की जिम्मेदारी लेकर चलते हैं।

- चंद्रशेखर नीमा

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

26 June Birthday: आपको 26 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 जून 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

Vat Savitri Purnima 2026: सुहागिनें नोट कर लें तारीख और शुभ मुहूर्त, इस दिन बरगद पूजा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान!

शुक्र का बुध के नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, तुरंत करें ये 3 उपाय

अगला लेख