Publish Date: Fri, 29 Apr 2022 (11:09 IST)
Updated Date: Fri, 29 Apr 2022 (11:11 IST)
Shani ka gochar 2022 time : शनि ग्रह आज यानी 29 अप्रैल 2022 शुक्रवार से मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर कर रहा है। शनि का यह राशि परिवर्तन या कुंभ में प्रवेश पूरे 30 साल बाद होने जा रहा है। आओ जानते हैं कि शनि ग्रह कब किस समय करेगा राशि परिवर्तन।
शनि ग्रह 29 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 52 मिनट पर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर गए हैं।
अब वे 4 जून को रात्रि 3 बजकर 12 मिनट पर वक्री होंगे और 12 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 52 मिनट पर पुनः मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
शनि के इस राशि परिवर्तन से धनु राशि पर से साढ़ेसाती का प्रभाव समाप्त हो जाएगी जबकि मिथुन और तुला राशि पर शनि की ढैया समाप्त हो जाएगी। हालांकि मीन राशि पर शनी की साढ़ेसाती प्रारंभ हो जाएगी और कर्क एवं वृश्चिक राशि पर शनि की ढैया शुरू होगी। मकर और कुंभ पर शनि की साढ़ेसाती पहले से ही जारी है।