Hanuman Chalisa

Astrology : शुक्र ग्रह कौन हैं, जानें इसे कैसे करें मजबूत, पढ़ें 10 उपाय

WD Feature Desk
shukra grah : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह वृषभ और तुला का मालिक है। शुक्र ग्रह ऐश्वर्य, वैभव, सौंदर्य, कला, संगीत और कामवासना का कारक माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह प्रबल होता है, उनके व्यक्तित्व को शुक्र आकर्षक बनाता है। मीन राशि में यह उच्च और कन्या राशि में नीच अवस्था में होता है। किसी भी व्यक्ति पर शुक्र का प्रभाव शुभ और अशुभ दोनों ही हो सकते हैं।
 
शुक्र यदि प्रबल हो तो ऐसे जातक धन और वैभव संपन्न होते हैं। उनका जीवन ऐश्वर्यशाली होता है। अगर जातक कला क्षेत्र से जुड़ा होता है तो वह उस क्षेत्र में सफलता के नए आयाम छूता है। 
 
इसके विपरीत यदि कुंडली में शुक्र ग्रह अशुभ होता है तो उससे जातकों को कई तरह की परेशानियां होती हैं। शुक्र के अशुभ प्रभाव के कारण जातक का जीवन दरिद्रता वाला हो जाता है। उसे सभी प्रकार के सांसारिक सुख प्राप्त नहीं हो पाते हैं।
 
कैसे करें शुक्र को प्रबल : शुक्र ग्रह के शुभ फल पाने के लिए जातक को इसको मजबूत करना होगा। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह की शांति के उपाय बताए गए हैं। इनमें विधिनुसार शुक्र यंत्र स्थापना करके उसकी पूजा, शुक्र ग्रह के बीज मंत्र का जाप, शुक्र ग्रह से संबंधित वस्तुओं का दान, शुक्रवार का व्रत, मां लक्ष्मी जी की पूजा, हीरा रत्न, छह मुखी रुद्राक्ष और अरंड मूल की जड़ धारण करना बताए गए हैं।
 
शुक्र ग्रह की मजबूती के उपाय : 
 
1. शुक्र की शांति के लिए शुक्रवार के दिन उपवास रखें।
 
2. शुक्रवार के दिन दही, खीर, ज्वार, इत्र, रंग-बिरंगे कपड़े, चांदी, चावल इत्यादि वस्तुएं दान करें।
 
3. चमकदार सफेद एवं गुलाबी रंग का प्रयोग करें।
 
4. माता लक्ष्मी अथवा मां जगदंबा की पूजा करें।
 
5. चांदी की बांसुरी कान्हा को चढ़ाएं। 
 
6. चांदी की सामग्री का पूजन करें। 
 
7. हीरा जानकारों से पूछकर पहन सकते हैं। 
 
8. चांदी की लक्ष्मी जी को इत्र और शहद चढ़ाएं। 
 
9. शुक्र बीज मंत्र 'ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः' का 108 बार उच्चारण करें।
 
10. श्री सूक्त का पाठ करें।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'वेबदुनिया' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

ALSO READ: चंद्रमा की उत्पत्ति कैसे हुई, क्या कहता है विज्ञान, जानें रोचक तथ्य


सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

22 May Birthday: आपको 22 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

Vastu Tips: घर से वास्तु दोष मिटाने के 3 आसान उपाय, सुख-समृद्धि से भर जाएगा जीवन

गुरु-पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, 3 कार्य करेंगे तो मिलेगी सफलता

अगला लेख