खुली आँखों से दिखेगा शनि

शनि का अद्भुत नजारा

Webdunia
ND

भारतीय नववर्ष के प्रारंभ के दिन आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा, जहाँ खुली आँखों से शनि का बड़ा और चमकदार रूप देखा जा सकेगा। प्लेनेटरी सोसायटी ऑफ इंडिया के सचिव एन. रघुनंदन कुमार के अनुसार सोमवार रात को शनि ग्रह आसमान में चमकदार सोने की वस्तु की तरह दिखेगा। इस दौरान इसका विपरीत हिस्सा धरती की तरफ होगा।

सोमवार रात सूर्य, पृथ्वी और शनि एक-दूसरे के विपरीत होंगे जिसके नतीजतन सूर्य के प्रकाश से शनि चमकेगा और वलय की तरह दिखेगा। यह ग्रह अपने वलयों के साथ चमकदार वस्तु की तरह मई माह तक आसमान में देखा जा सकेगा, जो कि आकाशीय घटनाओं में रुचि रखने वालों के लिए अच्छा मौका होगा।

भारतीय अंतरिक्ष शास्त्र संस्थान के पूर्व प्रोफेसर आरसी कपूर ने बताया कि शाम साढ़े छः बजे सूर्यास्त के तत्काल बाद शनि वलय के तौर पर दिखाई देना शुरू हो जाएगा और पूरी रात इसे खुली आँखों से देखा जा सकेगा। यदि शनि को दूरदर्शी से देखा गया तो यह वलयों से घिरी पीली वस्तु की तरह दिखाई देगा।

इससे पहले 22 मार्च 2010 को शनि को इस तरह देखा गया था। अगले साल 15 अप्रैल को यह नजारा देखने को मिलेगा और फिर 28 अप्रैल 2013 में दिखाई देगा। इस तरह वलय से घिरा शनि ग्रह हर साल 1 वर्ष और 2 सप्ताह यानी कि (379 दिनों) में दिखाई देता है। 30 साल में 29 बार ऐसा नजारा देखने को मिलता है।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

महाकुम्भ में अघोरी बाबा को मिली रशियन, अनोखी प्रेम कहानी को देख क्या कह रहे हैं लोग

Shukra Gochar 2025: शुक्र का मीन राशि में 123 दिन के लिए गोचर, जानिए 12 राशियों का राशिफल

Mahashivratri 2025 Date: महाशिवरात्रि कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

महाकुंभ में न जाकर भी कैसे पुण्य कमा रहे हैं अनंत अंबानी, जानिए क्या है पूरी कहानी

Monthly Horoscope February 2025 : फरवरी का महीना 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: 05 फरवरी का दिन क्या खास लाया है सभी के लिए, पढ़ें 12 राशियां

05 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

05 फरवरी 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Mahashivratri 2025 Date: महाशिवरात्रि कैसे मनाई जाती है?

भीष्म अष्टमी व्रत कब और कैसे किया जाता है, जानें पर्व के शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि