जब कुंडली में लग्न का केतु हो

लग्न में केतु शुभ नहीं होता

भारती पंडित
ND
लग्न में केतु शुभ नहीं का होना प्राय: शुभ नहीं समझा जाता। लग्नस्थ केतु जातक को शंकालु, चिंताग्रस्त व भ्रमिष्ट बना देता है। वात व्याधि से भी ऐसे जातक पीड़ित रहते हैं। केतु प्रधान जातक जीवन में कोई लक्ष्य या महत्वाकांक्षा नहीं रखते... 'जैसा चल रहा है, चलने दे' इस मानसिकता के चलते रेस में सदैव पीछे रहना पसंद करते हैं।

ऐसे व्यक्तियों को हँसना-खिलखिलाना पसंद नहीं होता। अति शुभ सूचना भी वे निराश होकर ही देंगे। हाँ सिंह लग्न, मकर या कुंभ में केतु हो तो वैभव, चल-अचल संपत्ति व पुत्र सुख का कारक बनता है।

यदि केतु सूर्य के साथ हो तो मन सदैव शंकालु बनाता है, आत्मविश्वास का अभाव देता है। चंद्र-केतु युति पानी से भय व जीवन में संघर्ष दिखाती है। मंगल-केतु य‍ु‍ति होने पर व्यक्ति जीवन में कोई रस नहीं लेता। शुक्र-युति विवाह व काम सुख में बाधा डालती है।

ND
गुरु-केतु युति प्रतियुति आध्यात्म में रुचि देती है व सि‍द्धि मार्ग का रास्ता दिखाती है। केतु शुभ दृष्टि में हो तो जातक आध्यात्म-उपासना का मार्ग चुनता है व ईश्वर कृपा का भागी बनता है। बुध के साथ होने पर व्यक्ति मितभाषी होता है।

विशेष : केतु की प्रतिकूलता को कुत्ते को भोजन देकर, कोढ़ी-अपाहिजों की सेवा करके और गणेश जी की आराधना करके व खूब हँसकर कम किया जा सकता है।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

50 साल बाद सूर्य गोचर से बना शुभ चतुर्ग्रही योग, 3 राशियों के पलट जाएंगे किस्मत के सितारे

लाल किताब के अनुसार यदि घर में रख ली 10 चीजें तो जो चाहोगे वो मिलेगा

जगन्नाथ मंदिर से मिले हैं 10 ऐसे संकेत जो बता रहे हैं कि कैसा होगा भारत का भविष्य

वैशाख माह की अमावस्या को क्यों कहते हैं सतुवाई अमावस्या

अगस्त्य तारे को अर्घ्य देने का क्या है महत्व?

सभी देखें

नवीनतम

21 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

21 अप्रैल 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

कैसा गुजरेगा अप्रैल महीने का नया सप्ताह, जानें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल (21 से 27 तक)

Aaj Ka Rashifal: 20 अप्रैल का राशिफल, जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं!

20 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन