त्रिकोणीय ग्रहों का मिलन

Webdunia
ND
उज्जैन के खगोल प्रेमी तीन ग्रहों के त्रिकोणी मिलन का नजारा देखने से वंचित रह गए। बादलों की छाई मोटी परत के कारण यह संभव नहीं हो सका। हालाँकि जीवाजी वेधशाला के टेलीस्कोप से इस आकर्षक दृश्य को शाम 6.15 से 6.35 तक देखा गया। यह दृश्य ईद के चाँद के आसपास सजे सितारों जैसा दिखाई दिया।

पिछले कई दिनों से खगोल प्रेमियों में बृहस्पति, शुक्र और चंद्रमा के त्रिकोणीय मिलन को देखने की उत्कंठा बनी हुई थी। किंतु मौसम साफ नहीं होने से इस नजारे को अपेक्षानुसार नहीं देखा जा सका।

अब यह दृश्य 11 जून 2011 को देखा जा सकेगा। खगोलविद् संजय केथवास ने अनुमान लगाया था कि इस मिलन के चलते तूफान और बारिश आ सकती है। ऐसा तो नहीं हुआ किंतु बादल जरूर छाए रहे।

ज्योतिषियों के मुताबिक गुरु, शुक्र और चंद्र ग्रह एक साथ होने से देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए और अधिक चौकन्ना रहने की आवश्यकता है। गुरु और शुक्र विपरीत ग्रह हैं। इन तीनों ग्रहों के मिलन का असर लगभग एक माह तक रहेगा।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. आनंद शंकर व्यास ने बताया कि गुरु जहाँ दैवीय शक्ति का प्रतीक है, वहीं शुक्र आसुरी प्रवृत्ति के कारण पहचाना जाता है। चंद्र ठंडा ग्रह कहलाता है। लेकिन गुरु और शुक्र एक साथ होने से इसका असर विपरीत हो सकता है।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

इस शिव मंदिर में पत्थरों से आती है डमरू की आवाज, जानिए एशिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर का रहस्य

सूर्य की शत्रु ग्रह शनि से युति के चलते 4 राशियों को मिलेगा फायदा

असम में मौजूद है नॉर्थ ईस्ट का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब

रंग गुलाल और लट्ठमार, बृज में पूरे 40 दिन चलता है फाग का उत्सव, जानिए बृज की होली का इतिहास

Mahashivaratri 2025: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, आरती और कथा सभी एक साथ

सभी देखें

नवीनतम

chaturthi 2025: द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन कब होगा चंद्रोदय?

Aaj Ka Rashifal: नौकरी, व्यापार के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें 15 फरवरी का राशिफल

15 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

15 फरवरी 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

सूर्य की शत्रु ग्रह शनि से युति के चलते 4 राशियों को मिलेगा फायदा