जीवनसाथी पाने के लिए पूजें त्रैलोक्य मोहन गणेश

मनचाहे साथी का वरदान गणेश से कैसे प्राप्त करें

पं. उमेश दीक्षित
श्री गणेश के अलग-अलग स्वरूप भिन्न-भिन्न कामनाओं की पूर्ति करने वाले हैं। जिन कन्याओं का विवाह नहीं हो रहा हो या कन्या को मनोवांछित पति मिलने में अड़चन आ रही हो, विवाह में किसी भी प्रकार के विघ्न हों या किसी को धन प्राप्ति के प्रयासों में सफलता नहीं मिल रही हो तो उन्हें श्री त्रैलोक्य मोहन गणपति की साधना करना चाहिए।

FILE


साधना प्रारंभ करने का ठीक समय शुक्ल पक्ष की कोई भी चतुर्थी है। संकल्प लेकर चार लाख जप कर दशांस हवन, तर्पण, मार्जन ब्राह्मण भोजन करवाएं।

अगले पेज पर : पढ़ें विशेष मं‍त्र


मं‍त्र -


वक्रतुण्डैकदंष्ट्राय क्लीं ह्रीं श्रीं गं गणपते
वर वरद सर्वजनं में वशमानय् स्वाहा।।

हाथ में जल लेकर विनियोग करें।

विनियोग-

ॐ अस्य श्री त्रैलोक्य मोहन गणेश मंत्रस्य, श्री गणक ऋषि:, गायत्री छन्द:, श्री त्रैलोक्य मोहन करो गणेश देवता ममाभीष्ट सिद्धयर्थे (कार्य बोलें) जपे विनियोग:।

जल छोड़ दें तथा न्यास करें निर्दिष्ट अंगों को अंगुलियों से छुएं।

अगले पेज पर पढ़ें कैसे करें करन्यास :



FILE
करन्यास :

ॐ वक्रतुण्डैकदंष्ट्राय क्लीं ह्रीं श्रीं- अंगुष्ठाभ्यां नम:
ॐ गं गणपते तर्जनीभ्यां नम:
ॐ वरवरद मध्यमाभ्यां नम:
ॐ सर्वजनम् अनामिकाभ्यां नम:
ॐ मे वशमानय कनिष्ठिकाभ्यां नम:
ॐ स्वाहा करतलकरपृष्ठाभ्यां नम:

अगले पेज पर कैसे करें अंगन्यास :


अंगन्यास :

ॐ वक्रतुण्डैकदंष्ट्राय क्लीं ह्रीं श्रीं हृदयाय नम:
ॐ गं गणपते शिरसे स्वाहा
ॐ वर वरद शिखायै वौषट्
ॐ सर्वजनम् कवचाय हुम्
ॐ मे वशमानय नैत्रत्रयाय वौषट्

- ध्यान-

FILE


रक्तवर्ण, त्रिनेत्र, हाथों में गदा, बीजापुर, धनुष, शूल, चक्र, कमल, उत्पल, पाश, धान तथा दंत धारण किए हुए दश भुजा वाले अंक में आभूषणों से युक्त देवी को लिए हुए, संसार को मोहित करने वाले गणेशजी का ध्यान करता हूं।

चार लाख जप, दशांस हवन, तर्पण, मार्जन ब्राह्मण भोजन करवाएं। कमल पुष्पों से हवन से राजा को, कुमुद पुष्पों से हवन से मंत्री को, पीपल से ब्राह्मण को, उदुम्बुर से क्षत्रिय को, मुनक्का से स्वर्णधन, गौदुग्ध से गौधन, दही से ऋद्धि तथा घृत अन्न-धन की वृद्धि होती है।

इन्हें पूजने से विघ्नों का नाश होकर अभीष्ट फल प्राप्ति होती है तथा मनोवांछित वर की प्राप्ति होती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

इन तीन चाबियों से खुलते हैं बद्रीनाथ धाम के कपाट, जानिए मंदिर से जुड़ीं रहस्यमयी बातें

भृगु ऋषि ने पहले ही कर दी थी ये भविष्यवाणी, ग्रहों के एक ही सीध में आने से क्या होगा?

नास्त्रेदमस ने कहा- भारत से निकलेगा दुनिया का मुक्तिदाता, ये होगा उसका नाम

पुराणों में क्या लिखा है कश्मीर की भविष्यवाणी के बारे में?

बुध का मेष राशि में गोचर, 4 राशियों के रहेगा शुभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: 09 मई 2025 का दिन, अपनी राशि के अनुसार जानें अपना दैनिक भविष्यफल

09 मई 2025 : आपका जन्मदिन

09 मई 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

भारत-पाकिस्तान के बीच गहराया तनाव, क्या सच होने वाली है बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

बलूचिस्तान के बारे में 5 खास बातें, भविष्यवाणी- पाकिस्तान से होगा अलग?