होली पर वशीकरण के दिलचस्प उपाय

वशीकरण के अजब-गजब टोटके

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
* होली पर प्रचलित है वशीकरण के अजब-गजब उपाय
 
रविवार के दिन होली होने से तांत्रिक क्रियाओं का महत्व अधिक होता है। वशीकरण प्रयोग बहुत ही जरूरी हो, तो ही करना चाहिए। 
 
सम्मोहन शक्ति या तांत्रिक क्रिया से रक्षा हेतु वशीकरण के यह उपाय खुद की रक्षा करते हैं व सामने वाले को अनुकूल बना सकते हैं लेकिन यह उपाय घोर संकट आने पर व जनहित में ही किए जाएं।

* यदि शत्रु अनावश्यक परेशान कर रहा हो तो भोजपत्र का टुकड़ा लेकर उस पर लाल चंदन से शत्रु का नाम लिखकर शहद की डिब्बी में डुबोकर रख दें। शत्रु से निजात पा सकते हैं।

* छोटी इलायची, लाल चंदन, सिंदूर, कंगनी, काकड़सिंगी आदि सारी सामग्री को पीसकर धूप बना लें व जिस किसी स्त्री के सामने धूप देंगे वह वशीभूत होगी।

* काकजंघा, तगर, केसर इन सबको पीसकर स्त्री के मस्तक पर डालने से वशीभूत होती है।

* शुक्ल पक्ष के रविवार को 5 लौंग शरीर में ऐसे स्थान पर रखें, जहां पसीना आता हो व इसे सुखाकर चूर्ण बनाकर दूध, चाय में डालकर जिस किसी को पिला दी जाए तो वह वश में हो जाता है।

* वैजयंती माला धारण करने से शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करने लगते हैं। ऐसी मान्यता है, भगवान श्रीकृष्ण यह माला पहनी हुए हैं व उनमें सबको मोहित करने की अद्भुत क्षमता है। 

* कई बार पति किसी दूसरी स्त्री के प्रेमजाल में आ जाता है तो अपनी गृहस्थी बचाने के लिए स्त्रियां यह प्रयोग कर सकती हैं। गुरुवार रात 12 बजे पति के थोड़े से बाल काटकर जला दें व बाद में पैर से मसल दें, अवश्य ही पति सुधर जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

प्रयागराज कुंभ मेले में स्नान करने जा रहे हैं तो इन 5 जगहों के दर्शन अवश्य करें

Mahashivratri 2025 Date: महाशिवरात्रि कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

महाकुंभ में न जाकर भी कैसे पुण्य कमा रहे हैं अनंत अंबानी, जानिए क्या है पूरी कहानी

Vastu Tips: घर के वास्तु का जीवन पर प्रभाव पड़ता है या नहीं?

Maha kumbh 2025: महाकुंभ का अंतिम महास्नान होगा महाशिवरात्रि पर, जानिए महासंयोग

सभी देखें

नवीनतम

सूर्य व शनि की कुंभ राशि में युति, बढ़ेंगी हिंसक घटनाएं, जानिए क्या होगा 12 राशियों पर असर

09 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

09 फरवरी 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

तिल द्वादशी क्यों और कैसे मनाते हैं, जानें पूजा विधि और व्रत के फायदे

Astrology weekly muhurat: साप्ताहिक कैलेंडर हिन्दी में, जानें 10 से 16 तक के व्रत-त्योहार