करोड़पति बनने के लिए आजमाएं सिर्फ यह 5 विशेष उपाय

Webdunia
व्यक्ति धनवान बनता है या तो अपने भाग्य के बल पर या कर्म के बल पर, लेकिन कभी-कभी यह दोनों ही बल 
समाप्त हो जाते हैं तो कहते हैं निर्बल के बल राम या धर्म के करो कोई उपाय। धन प्राप्ति के लिए कुछ लोग लक्ष्मी माता का पूजन करते हैं, कुछ तुलसी का पौधा घर में रखकर प्रतिदिन सुबह शाम घी का दीपक जलाते हैं और कुछ लोग प्रति शुक्रवार लक्ष्मी-नारायण मंदिर जाकर सफेद रंग की मिठाई चढ़ाते हैं, लेकिन यहां प्रस्तुत हैं 5 विशेष उपाय।

1. लक्ष्मी का प्रतीक कौड़ियां : पीली कौड़ी को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कुछ सफेद कौड़ियों को केसर 
या हल्दी के घोल में भिगोकर उसे लाल कपड़े में बांधकर घर में स्थित तिजोरी में रखें। कौड़ियों के अलावा एक 
नारियल की विधि-विधान से पूजा कर उसे चमकीले लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें।

2. शंख का महत्व : शंख समुद्र मंथन के समय प्राप्त चौदह अनमोल रत्नों में से एक है। लक्ष्मी के साथ उत्पन्न 
होने के कारण इसे लक्ष्मी भ्राता भी कहा जाता है। यही कारण है कि जिस घर में शंख होता है वहां लक्ष्मी का वास 
होता है। घर में शंख जरूर रखें।


3. पीपल की पूजा : प्रति शनिवार को पीपल को जल चढ़ाकर उसकी पूजा करेंगे तो धन और समृद्धि में बढ़ोत्तरी 
होगी।


4. ईशान कोण : घर का ईशान कोण हमेशा खाली रखें। हो सके तो वहां पर जलभरा एक पात्र रखें। चाहे तो वहां 
जल कलश भी रख सकते हैं।

5. बांसुरी रखें घर में : बांस निर्मित बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय है। जिस घर में बांसुरी रखी होती है, 
वहां के लोगों में परस्पर प्रेम तो बना रहता है और साथ ही सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

हरियाली तीज का व्रत कब रखा जाएगा, पूजा का समय क्या है?

सिंधारा दूज कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

जल्द ही धरती की इस इस जगह एलियन उतरेंगे, क्या सच होने वाली है ये भविष्यवाणी

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के 5 ऐसे रहस्य जो आप कतई नहीं जानते होंगे

मनोकामना पूरी होने पर कितनी बार करनी चाहिए कावड़ यात्रा?

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, पढ़ें 24 जुलाई का दैनिक राशिफल

24 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

24 जुलाई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

कहीं आपका मोबाइल तो नहीं बिगाड़ रहा कुंडली में राहु की स्थिति? जानिए राहु दोष और मोबाइल का संबंध और बचाव के उपाय

गुरुवार के दिन करें ये 5 खास उपाय, घर दौड़े चली आएगी धन और सुख-समृद्धि