Hanuman Chalisa

सोमवती (मौनी) अमावस्या पर करें ये 9 उपाय, बदल जाएगा आपका भाग्य

Webdunia
तंत्र शास्त्र में मौनी अमावस्या यानी माघ कृष्ण अमावस्या को विशेष तिथि माना गया है। इस संबंध में मान्यता है कि इस दिन किए गए उपाय विशेष ही शुभ फल प्रदान करते हैं, जैसे इस दिन भूखे प्राणियों को भोजन कराने का भी विशेष महत्व है।


आइए जानें मौनी अमावस्या के किन उपायों से मिलेंगे जीवन में सभी शुभ फल, पढ़ें 9 सरलतम उपाय... 
 
1. मौनी सोमवती अमावस्या के दिन चींटियों को शकर मिला हुआ आटा खिलाएं। ऐसा करने से आपके पाप-कर्मों का क्षय होगा और पुण्य-कर्म उदय होंगे। यही पुण्य-कर्म आपकी मनोकामना पूर्ति में सहायक होंगे।
 
2. माघ मास में तिल के दान का महत्व अधिक होने से चतुर्दशी और अमावस्या की तिथि विशेष मानी गई है। पितरों की प्रसन्नता, सद्‌गति तथा पदवृद्धि के लिए काले तिल से तर्पण करना विशेष लाभदायी रहता है। 
 
3. गाय को आटे में तिल मिलाकर रोटी बनाएं और वह गाय को खिलाने से घर-परिवार में सुख-शांति आएगी। 
 
4. शाम के समय घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक लगाएं। बत्ती में रूई के स्थान पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें। साथ ही दीये में थोड़ी-सी केसर भी डाल दें। यह मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का उपाय है।
 
5. लक्ष्मी जी, शिव परिवार को चावल की खीर अर्पित करें धन-संपत्ती से भंडार भरेंगे।

 
6. इस दिन दूध में अपनी छाया देखकर काले कुत्ते को पिलाएं। इस उपाय से सभी तरह की मानसिक परेशानियां दूर होंगी।
 
7. मौनी अमावस्या पर कालसर्प दोष निवारण हेतु सुबह स्नान के बाद चांदी से निर्मित नाग-नागिन की पूजा करें। सफेद पुष्प के साथ इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। कालसर्प दोष से राहत पाने का ये अचूक उपाय है। 
 
8. सूखे कुएं में दूध बहाएं, सेहत ठीक रहेगी। रोग कोसों दूर रहेंगे।
 
9. इस दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद आटे की गोलियां बनाएं। गोलियां बनाते समय भगवान का नाम लेते रहें। इसके बाद समीप स्थित किसी तालाब या नदी में जाकर ये आटे की गोलियां मछलियों को खिला दें। इस उपाय से आपके जीवन की अनेक परेशानियों का अंत हो सकता है।

-आरके. 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

बाबा वेंगा भविष्यवाणी 2026: महायुद्ध, आर्थिक संकट और सोने के दाम? जानें बुल्गारियाई भविष्यवक्ता की 4 सबसे बड़ी चेतावनियां

Vivah Panchami upaay : विवाह पंचमी पर किए जाने वाले 5 मुख्य उपाय

Money Remedy: घर के धन में होगी बढ़ोतरी, बना लो धन की पोटली और रख दो तिजोरी में

Margashirsha month: धर्म कर्म के हिसाब से मार्गशीर्ष महीने का महत्व और मोक्ष मार्ग के उपाय

Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी: साल खत्म होते-होते इन 4 राशियों पर बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा

सभी देखें

नवीनतम

16 November Birthday: आपको 16 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 नवंबर, 2025: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Saptahik Rashifal: साप्ताहिक राशिफल, नवंबर 2025: जानें किस्मत, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य का सटीक भविष्यफल

Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या के उपायों से जीवन में बनेगा एक नई शुरुआत का संयोग, जानें 8 प्रमुख उपाय

Astrology 2026: सूर्य गोचर 2026 की मुख्य तिथियां

अगला लेख