मनचाहा जीवनसाथी चाहिए तो यह सरल उपाय मदद करेंगे

Webdunia
हम सभी अपने जीवनसाथी को लेकर सपने देखते हैं। सपनों का राजकुमार या राजकुमारी मिल भी जाए तो उस के साथ शादी में अड़चनें आती हैं। यहां बेहद सरल उपाय आपके लिए प्रस्तुत हैं। 
 
1.केले के वृ्क्ष की पूजा करें। गुरुवार को केले के वृ्क्ष के सामने गुरु के 108 नामों का उच्चारण करने के साथ शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए तथा  जल भी अर्पित करना चाहिए। मनचाहे जीवनसाथी का नाम लेकर कामना करें।
 
2. छुआरे सिरहाने रख कर सोएं। शुक्रवार की रात्रि में आठ छुआरे जल में उबाल कर जल के साथ ही अपने सोने वाले स्थान पर सिरहाने रख कर सोएं। तथा शनिवार को प्रात: स्नान करने के बाद किसी भी बहते जल में मनचाहे साथी का स्मरण करते हुए इन्हें प्रवाहित कर दें। 
 
3 . चांदी की छोटी कटोरी में गाय का दूध लेकर उसमें शक्कर एवं उबले हुए चावल मिलाकर चतुर्थी के चंद्रोदय के समय चंद्रमा को नेवैद्य बताएं। चंद्रमा में अपने प्रेमी साथी के चेहरे की कल्पना करें । 
 
4. गुरुवार के दिन प्रात:काल हल्दीयुक्त रोटियां बनाकर प्रत्येक रोटी पर गुड़ रखें व उसे गाय को खिलाएं। 7 गुरुवार नियमित रूप से यह विधि करने से शीघ्र विवाह होता है। गाय के कान में धीरे से फुसफुसाकर साथी का नाम लें। 
 
5. मंगलवार के दिन देवी मंदिर में लाल गुलाब के फूल चढ़ाएं, पूजन करें एवं मंगलवार का व्रत रखें। यह नौ मंगलवार तक करें। गुलाब के फूलों के बीच अपने साथी का नाम लिखकर कागज छुपा दें। 

ALSO READ: गुरुवार विशेष : शादी नहीं हो रही है तो यह 5 उपाय आजमा कर देखें
Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का मिथुन राशि में उदय, 12 राशियों का राशिफल

बाबा वेंगा के अनुसार 2025 के अगले 6 महीने इन 5 राशियों के लिए साबित होंगे लकी! कहीं आपकी राशि तो नहीं इनमें?

क्या है कैलाश पर्वत या मानसरोवर झील में शिव जी के डमरू और ओम की आवाज का रहस्य?

सप्ताह भर की भविष्यवाणी: आपकी राशि के लिए क्या है खास? (जानें 12 राशियां)

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

गुरु पूर्णिमा पर पढ़ें ये 5 शक्तिशाली मंत्र, मिलेंगे अनेक चमत्कारी लाभ

खप्पर योग के चलते 5 राशियों को रहना होगा बचकर, कर लें ये 4 उपाय

इस बार 11 दिन पहले मनेगा रक्षाबंधन का पर्व और साल 2026 में 20 दिन देरी से आएंगे ये त्योहार

सावन माह में क्या खाएं और क्या नहीं?

Aaj Ka Rashifal: 08 जुलाई का राशिफल, आज इन 04 राशियों को रहना होगा सतर्क

अगला लेख