दीपावली : धन प्राप्ति के 9 सबसे आसान मंत्र

पं. उमेश दीक्षित
धन प्राप्ति के लिए करने के कुछ सरल-सुगम तथा शीघ्र फल प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ समय है। अत: यह समय ऐसे व्यक्ति जिन्हें धन की अभिलाषा हो, उन्हें इसका लाभ निम्न तरीकों में से किसी एक को अपनाकर उठाना चाहिए।
 

 
श्रीयंत्र, श्री महालक्ष्मी यंत्र, लक्ष्मी यंत्र अभाव में बैठी लक्ष्मी कमलवासिनी के चित्र का पूजन कर यथाशक्ति निम्न मंत्रों में से किसी एक मंत्र का जप कमल गट्टे की माला के अभाव में स्फटिक की माला से जप करना चाहिए। दूसरे दिन वह यंत्र या माला दोनों (स्फटिक की माला धारण की जा सकती है) तिजोरी-गल्ले में रख दें,‍ फिर चमत्कार देखें। 
 
(1) 'ॐ श्रीं श्रियै नम:।' 
 
(2) 'ॐ कमलवासिन्यै श्रीं श्रियै नम:।' 
 
(3) 'ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्री ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।' 
 
(4) 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं ह्रीं नम:।' 
 
(5) 'ॐ श्रीं नम:।' 
 
(6) व्यापार वृद्धि के लिए निम्न मंत्र श्रीयंत्र को सामने रखकर पूजन कर जपें। 
 
मंत्र- 'ॐ ह्रीं ऐं व्यापार वृद्धिं ॐ नम:।' 
 
(7) दरिद्रता नाश के लिए यदि कोई भी प्रयोग सफल न हो तो दुर्गाजी के यंत्र, प्रतिमा, ‍चित्र के सामने निम्न मंत्र जपें।
 
'ऐं श्रीं ऐं यं रं लं वं दुर्ग तारिण्यै देन्य नाशिन्ये स्वाहा।।' यथाशक्ति जप कर नित्य एक माला जपें। 2 माह बाद प्रभाव दृष्टिगोचर होगा।
 
(8) जिन व्यक्तियों का बुद्धि विकास रुक गया हो तथा कार्यबाधा आती हो, वे गणेशजी के सामने जपें- 
 
'ॐ गं गणपतये नम:।''  तथा 
 
'ॐ ऐं ह्रीं श्रीं सरस्वत्यै नम:।।' 
 
(9) जिन व्यक्तियों को मकान बनाने या जमीन या प्लॉट खरीदने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, वे निम्न मंत्र का जप करें, शीघ्र अभिलाषा पूर्ण होगी।
 
'ॐ ह्रीं वसुधा लक्ष्म्यै नम:।।' 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

अयोध्या से धनुषकोडी तक ये हैं श्रीराम के पौराणिक स्थानों पर स्थित 10 मंदिर

वास्तु के अनुसार कैसे घर की नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलें?

हनुमान जी के पान के बीड़े में क्या क्या होता है, क्यों करते हैं बीड़ा अर्पित?

साल में दो बार क्यों मनाया जाता है हनुमान जी का जन्मोत्सव, जानिए रहस्य

मीन राशि में 5 ग्रहों के योग से 5 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

नवीनतम

कामदा एकादशी का व्रत क्यों रखते हैं, क्या है पारण का समय और महत्व

सूर्य का मेष राशि में प्रवेश: क्या होगा 12 राशियों पर प्रभाव?

बृहस्पति ग्रह के मिथुन राशि में प्रवेश से बदल जाएगी 4 राशियों की किस्मत

Saptahik Calendar : नए सप्ताह के शुभ मुहूर्त, जानें इस हफ्ते का साप्ताहिक पंचांग (07 से 13 अप्रैल 2025)

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा नौकरी, व्यापार और सेहत के लिए दिन, पढ़ें 07 अप्रैल का भविष्यफल