Hanuman Chalisa

श्री गणेश चतुर्थी : इस दिन दूर्वा चढ़ाएं 10 पवित्र मंत्रों से

Webdunia
गणेशजी की साधना शीघ्र फलदायी है। इनके अनेक प्रयोग में उनको प्रिय दूर्वा के चढ़ाने की पूजा शीघ्र फलदायी और सरलतम है। श्री गणेश  चतुर्थी के दिन इसे शुभ मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए। इसे गणेशजी की प्रतिष्ठित प्रतिमा पर करें।

21 दूर्वा लेकर इन नाम मंत्र द्वारा गणेशजी को गंध, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप व नैवेद्य अर्पण करके एक-एक नाम पर दो-दो दूर्वा चढ़ाना चाहिए। यह क्रम प्रतिदिन जारी रखने एवं नियमित समय पर करने से जो आप चाहते हैं उसकी प्रार्थना गणेशजी से करते रहने पर वह शीघ्र पूर्ण हो जाती है। इसमें इस प्रयोग के अतिरिक्त विघ्ननायक पर श्रद्धा व विश्वास रखना चाहिए।
 
ॐ गणाधिपाय नमः 
ॐ उमापुत्राय नमः 
ॐ विघ्ननाशनाय नमः 
ॐ विनायकाय नमः 
ॐ ईशपुत्राय नमः 
ॐ सर्वसिद्धिप्रदाय नमः 
ॐ एकदन्ताय नमः 
ॐ इभवक्त्राय नमः 
ॐ मूषकवाहनाय नमः 
ॐ कुमारगुरवे नमः
 
श्री गणेश : एक नजर में 
 
* लाल व सिंदूरी रंग प्रिय है। दूर्वा के प्रति विशेष लगाव है। चूहा इनका वाहन है। बैठे रहना इनकी आदत है। लिखने में इनकी विशेषज्ञता है। पूर्व दिशा अच्छी लगती है। लाल रंग के पुष्प से शीघ्र खुश होते हैं। प्रथम स्मरण से कार्य को निर्विघ्न संपन्न करते हैं।  दक्षिण दिशा की ओर मुंह करना पसंद नहीं है। चतुर्थी तिथि इनकी प्रिय तिथि है। स्वस्तिक इनका चिन्ह है। सिंदूर व शुद्ध घी की मालिश इनको प्रसन्न करती है। गृहस्थाश्रम के लिए ये आदर्श देवता हैं। कामना को शीघ्र पूर्ण कर देते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Margashirsha Month: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष प्रारंभ: इन 7 खास कार्यों से चमकेगी आपकी किस्मत

Pradosh Vrat December 2025: दिसंबर माह में पड़ेंगे दो प्रदोष व्रत, जानें महत्वपूर्ण तिथियां और महत्व

Mokshada Ekadashi: मोक्षदा एकादशी: मोह का नाश, मुक्ति का मार्ग और गीता का ज्ञान

Budh in tula rashi: बुध का तुला राशि में वक्री गोचर: 3 राशियों को मिलेगी विशेष सौगात

गीता जयंती पर गीता ज्ञान प्रतियोगिता के बारे में जानें और जीते लाखों के इनाम

सभी देखें

नवीनतम

Budh tula gochar: बुध का तुला राशि में वक्री गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

Mulank 6: मूलांक 6 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

Singh Rashi 2026: सिंह राशि 2026 राशिफल: शनि और राहु की बुरे प्रभाव से बचाएंगे बृहस्पति

Lal Kitab Tula Rashifal 2026: तुला राशि (Libra)- राहु से रहना होगा बचकर तो पूरा साल रहेगा शानदार, जान लें उपाय

Mokshada Ekadashi 2025: कब है मोक्षदा एकादशी, 30 नवंबर या 01 दिसंबर, जानें सामग्री और पूजा विधि

अगला लेख