घर में होने वाले लड़ाई-झगड़ों से परेशान हैं ? तो आज ही शुरू करें ये चमत्कारिक उपाय...

Webdunia
* इस चमत्कारिक उपाय से होगा गृह कलह निवारण और घर की शुद्धि भी... 
 
वर्तमान समय में हर मनुष्य तनाव में जी रहा है। यदि आपके हर काम में विघ्न-बाधाएं आ रही हों, घर में भी दिन-प्रतिदिन लड़ाई-झगड़े बढ़ते जा रहे हों और आपको ऐसा प्रतीत हो रहा हो कि घर में देवताओं का वास भी नहीं है, तो निश्चय ही यह मान लेना चाहिए कि आपका घर अशुद्ध है और साथ ही घर में प्रेतात्माओं का वास है। 

 
यहां पाठकों के लिए प्रस्त‍ुत है गृह कलह निवारण एवं गृह शुद्धि करने का एकदम सरल उपाय, जो सिर्फ 21 दिनों तक यह टोटका/उपाय करने से आपके सभी समस्याओं का निपटारा हो सकता है।


आइए जानें अचूक एवं चमत्कारिक सरल उपाय :-
 
* रोज सूर्यास्त के समय 21 दिन तक आधा किलो गाय का कच्चा दूध लें।
 
* उसमें नौ बूंद शुद्ध शहद की मिलाएं और एक अच्छे साफ-सुथरे बर्तन में डालकर स्नान करें।

 
* शुद्ध वस्त्र पहनकर मकान की ऊपरी छत से नीचे तक प्रत्येक कमरे, जीने, गैलरी आदि में उस दूध के छीटें दें।
 
* मुख्य द्वार तक आएं और बचे हुए शेष दूध को द्वार के बाहर ही धार से गिरा दें। इस प्रक्रिया को करते हुए अपने इष्टदेव का स्मरण अवश्य करते रहें।
 
* ऐसा निरंतर 21 दिनों तक करने से घर हरेक प्रकार की बलाओं से मुक्त हो जाता है।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

भगवान शिव के परिवार से हुई है सभी धर्मों की उत्पत्ति, कैसे जानिए

ग्रहों की चाल और आपका भाग्य, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (28 जुलाई से 3 अगस्त तक)

काल सर्प दोष से मुक्ति के लिए सिद्ध माने जाते हैं ये 5 नाग मंदिर, क्या है पौराणिक मान्यता

प्रियंका गांधी के तारे सितारे क्या कहते हैं, क्या बन सकती हैं विपक्ष का चेहरा?

क्या फिर लौटेगी महामारी! नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में छुपे 2025 में तबाही के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

सावन में शिवजी को कौनसे भोग अर्पित करें, जानें 10 प्रमुख चीजें

शनि मंगल का समसप्तक और राहु मंगल का षडाष्टक योग, भारत को करेगा अस्थिर, 5 कार्य करें

नागपंचमी के दिन करें इन चीजों का दान, ये 6 उपाय देंगे हर परेशानी से मुक्ति, मिलेंगे ये लाभ

मंगल का कन्या राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल, किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ

तीसरे मंगला गौरी व्रत पर के दिन क्या करना चाहिए, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

अगला लेख