आपको हर कष्ट से बचाएंगे शनि के ये 10 सरलतम उपाय

WD
* शनि के ये 10 उपाय देंगे जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति 
 
ज्योतिष के अनुसार सूर्यपुत्र शनि एक न्यायप्रिय ग्रह है, जो हर व्यक्ति के साथ न्याय करता है। शनि का गोचर हो या शनि की महादशा या फिर साढ़ेसाती इन सबके फलस्वरूप मनुष्य के जीवन में बड़े परिवर्तन होते हैं, ये परिवर्तन सुखद और कष्टकारी दोनों ही हो सकते हैं। 
 
लेकिन जो लोग गलत कार्य करते हैं अथवा अनैतिक कार्य में लगे रहते हैं उन्हें निश्चित ही शनि का दंड भोगना पड़ता है। इसका फल मनुष्य के द्वारा किए कर्म, कुंडली में शनि की चाल और हर राशि में शनि की स्थिति पर निर्भर करता है। अगर आपको भी शनि के अशुभ प्रभाव में कष्टों का सामना करना पड़ रहा है, तो आपको ये निम्न उपाय अवश्य ही आजमाने चाहिए। इन उपायों से शनि के अशुभ प्रभाव में कमी होकर आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आइए जानें... 
 
ये 10 उपाय देंगे शुभ फल... 
 
* घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा करें। 
 
* शनिवार के दिन शनि के आगे चौमुखी तेल का दीपक जलाएं। 
 
* हर शनिवार को चीनी और नारियल के गोले का बुरादा मिलाकर काली चींटियों को खिलाएं। 
 
* बहते पानी में सिक्के डालें। 
 
* शनि से संबंधित वस्तुएं किसी जरूरतमंद या गरीब को दान करें।
 
* शनिवार के दिन तेल, लोहे से बना सामान आदि कभी किसी से उपहार में ना लें। 
 
* मंगलवार के दिन घोड़े के नाल से बनी अंगूठी धारण करें। 
 
* खास कर शनिवार के दिन उड़द, छतरी, लोहा, काला कपड़ा आदि दान करें। 
 
* शनिवार के दिन तिल या सरसों के तेल में अपनी छाया देखकर उस तेल को कटोरी सहित दान करें।
 
* शनिवार, मंगलवार को शनि चालीसा, शनि स्तुति, शनि मंत्रों का जाप आदि करना हितकर होगा। 
 
आर.के.
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

महावीर स्वामी और गौतम बुद्ध में थीं ये 10 समानताएं

श्री महावीर जी: भगवान महावीर के अतिशय क्षेत्र की आध्यात्मिक यात्रा

सत्य, अहिंसा और ज्ञान का उत्सव: 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती, जानें महत्व और कैसे मनाएं?

हनुमान जयंती पर कौन सा पाठ करें जिससे कि हनुमानजी तुरंत हो जाएं प्रसन्न

हनुमान जन्मोत्सव 2025: अपने करीबियों को भेजें बजरंगबली की भक्ति से भरी ये 20 सबसे सुंदर शुभकामनाएं

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: 10 अप्रैल 2025 का राशिफल: जानें अपने भाग्य के सितारे!

हनुमान जयंती पर शनि की साढ़ेसाती और ढैया से बचने के लिए इस राशि के लोग करें इस तरह विशेष पूजा

10 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

10 अप्रैल 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

मेष संक्रांति कब है क्या है इसका महत्व, क्या करते हैं इस दिन?

अगला लेख