7 सरल उपायों से करें शंकरजी को प्रसन्न, पाएं धन और सफलता का आशीष

श्री रामानुज
श्रावण मास में शिव को प्रसन्न करते हैं यह 7 सरलतम उपाय। श्रावण मास सुनहरा अवसर है शिव की कृपा प्राप्ति का। यह अवसर जाने ना पाए... जरूर आजमाएं... 

ALSO READ: शिवपुराण में वर्णित हैं शिव के प्रिय फूल, जानिए हर फूल का वरदान
 
1 . सावन में रोज 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से 'ॐ नम: शिवाय' लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
 
2. घरेलू परेशानियों, पारिवारिक कलह इत्यादि के निदान के लिए सावन में रोज सुबह घर में गोमूत्र का छिड़काव करें तथा गुग्गुल की धूप दें।
 
3. विवाह में अड़चन आ रही है तो सावन में रोज शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध चढ़ाएं। इससे शीघ्र विवाह के योग बन सकते हैं।
 
4. सावन में रोज नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और मन प्रसन्न रहेगा। 
 
5. सावन में गरीबों को भोजन कराएं, इससे आपके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी तथा पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।

ALSO READ: श्रावण मास में आदर करें निर्माल्य का, जानिए किसे कहते हैं निर्माल्य
 
6. सावन में रोज सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निपटकर समीप स्थित किसी शिव मंदिर में जाएं और भगवान शिव का जल से अभिषेक करें और उन्हें काले तिल अर्पण करें। इसके बाद मंदिर में कुछ देर बैठकर मन ही मन में 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का जाप करें। इससे मन को शांति मिलेगी।
 
7. सावन में किसी नदी या तालाब जाकर आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं। जब तक यह काम करें, मन ही मन में भगवान शिव का ध्यान करते रहें। यह धन प्राप्ति का बहुत ही सरल उपाय है।

सावन सोमवार की पवित्र कथा (देखें वीडियो) 
 
 
 
 


 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

Mahalaxmi Vrat 2025: 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत में क्या करते हैं?

Ananta Chaturdashi 2025: अनंत चतुर्दशी कब है 2025, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Chandra grahan sutak kaal 2025: 7 सितंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण सूतक काल

क्या 9 सितंबर 2025 को यात्रा करना पड़ सकता है भारी, दुर्घटना के हैं प्रबल योग

Pitru Paksha 2025 upay: पुरखों का चाहिए आशीर्वाद तो पितृ पक्ष से पहले कर लें ये जरूरी काम

सभी देखें

नवीनतम

september 2025 panchak: सितंबर में इस तारीख से लगने वाले हैं पंचक, भूलकर भी न करें ये 5 काम, वर्ना हो सकता है नुकसान

september 2025 numerology: सितंबर में इन मूलांक के लोगों पर किस्मत होगी मेहरबान, छप्पर फाड़ कर बरसेगी दौलत

07 सितंबर 2025 को होगा खग्रास चंद्रग्रहण, देश-दुनिया पर होगा प्रभावी

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश उत्सव के दसवें दिन का नैवेद्य और मंत्र, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (4 सितंबर, 2025)

अगला लेख