शिव चतुर्दशी पर जपें भगवान शिव के विशेष मंत्र

Webdunia
* जीवन में कठिन से कठिन समस्या दूर करेंगे शिव के प्रिय मंत्र  
 
हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि का दिन माना जाता है। चतुर्दशी तिथि के स्वामी भगवान शिव हैं। इस दिन भगवान शिव की पूजा के साथ-साथ शिव परिवार के सभी सदस्यों की उपासना जाती है। सुख-शांति की कामना से शिव का पूजन किया जाता है।

इस दिन शिव पर पुष्प चढ़ाने तथा शिव के मंत्रों के जप का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन पूरे विधि-विधान एवं मंत्र जाप से शिव की पूजा करने से मनुष्य काम-क्रोध, लोभ-मोह आदि के बंधन से मुक्त हो जाता है। 
 
शिव चतुर्दशी के दिन भगवान शिव का पूजन करते वक्त निम्न मंत्रों का जप करना चाहिए -

 ALSO READ: जब भगवान शिव ने मगरमच्छ बनकर ली पार्वती की परीक्षा
 
1. ‍शिव पंचाक्षरी मंत्र - 'ॐ नम: शिवाय'। प्रतिदिन एक माला का जप। 
 
2. जीवन में कठिन समस्या आने पर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके श्रद्धापूर्वक निम्न मंत्र का 1 लाख जप करना चाहिए। - 'ॐ नमः शिवाय शुभं शुभं कुरू कुरू शिवाय नमः ॐ' यह मंत्र बड़ी से बड़ी समस्या और विघ्न को टाल देता है।
 
3. समस्त कष्टों से मुक्ति के लिए जपे महामृत्युंजय मंत्र - 'ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्‍बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्‍योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ'। एक माला प्रतिदिन जपें। 

4. शिव का विशेष मंत्र - 'शिवाय नम:'।  

शिव चतुर्दशी पर इन मंत्रों से शिव का पूजन करने से जीवन की कठिन से कठिन समस्या भी दूर हो जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

लक्ष्मी प्राप्ति के लिए हमेशा पर्स में रखें ये 5 चीजें, माता लक्ष्मी की कृपा से होगा धन लाभ

मीन राशि में शनि का उदय, 4 राशियों को होगा बड़ा फायदा

चैत्र नवरात्रि की महाष्टमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि के साथ जानें महत्व

अयोध्या में श्रीराम राज्य महोत्सव क्यों मनाया जाता है?

किन राशियों के लिए शुभ रहेंगे ये 7 दिन, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

04 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

04 अप्रैल 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि व्रत के पारण का समय और व्रत खोलने का तरीका

मंगल का कर्क राशि में गोचर: 5 राशियों के लिए रहेगा 45 दिनों तक चुनौती भरा समय

राहु का कुंभ राशि में गोचर: 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

अगला लेख