9 ग्रहों के दोष दूर करते हैं श्री गणेश, पढ़ें यह आलेख

Webdunia
जानिए गणेश जी के स्वरूपों का महत्व

 

पुराणों में कहा गया है कि हमें श्वेत गणपति की पूजा करनी चाहिए। इससे जीवन में भौतिक सुख एवं समृद्धि का प्रवाह होता है।  श्री गणेश के शरीर का हर हिस्सा किसी न किसी ग्रह के दोष को दूर करता है।



* धर्मग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि श्री गणेश की स्थापना व पूजा-पाठ अगर विधि-विधान से की जाए तो नौ ग्रहों के दोष आसानी से दूर हो जाते हैं।



* गणेशजी के हाथी जैसे मुख की अलग ही मान्यता है। गणेश का गजमुख बुद्धि का अंकुश, नियंत्रण, अराजक तत्वों पर लगाम लगाने का प्रतीक माना जाता है। उनके चेहरे पर तिलक लगाने से सूर्य ग्रह के दोष दूर होते हैं। 




* गणेश शब्द का अर्थ है गणों का स्वामी। श्री गणेश के ह्रदय पर तिलक लगाने से चंद्र ग्रह की शा‍ंति होती है। 



* हमारे शरीर में पांच ज्ञानेन्द्रियां, पांच कर्मेन्द्रियां तथा चार अंतःकरण हैं तथा इनके पीछे जो शक्तियां हैं उन्हीं को चौदह देवता कहते हैं। श्री गणेश के आयुध की पूजन करने से मंगल ग्रह की शांति होती है। 



* गणेश जी का मूषक जासूसी से सूचनाएं एकत्र करने का प्रतीक है। यह राहु के दोष को भी दूर करता है।



 

* गणेशजी विद्या और बुद्धि के अधिष्ठाता देवता हैं। तर्क-वितर्क में उनका सानी कोई नहीं। उनके अाशीर्वाद वाला हाथ अगर पूजा जाए तो बुध ग्रह की शांति होती है। अगर इस हाथ पर हरी दूब चढ़ाई जाए तो चार गुना लाभ मिलता है। 




* गणेशजी की आराधना करने से निश्चित ही विद्यार्थियों को विद्या प्राप्त होती है। उनके पीले अंगवस्त्र यानी पीतांबर पर हल्दी चढ़ाई जाए तो गुरु ग्रह की शांति होती है। 









* श्री गणेश के पूजन से धन की चाह रखने वालों को धन एवं सुख-समृद्धि की प्राप्ति भी होती है। गणेश जी के हाथों का लड्डू पूजने से केतु ग्रह शांत होते हैं तथा उन पर नीला पुष्प चढ़ाने से शनि ग्रह के दोष से मुक्ति मिलती है। 



 
Show comments

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

नरेंद्र मोदी के सितारे 2028 तक बुलंद, भाजपा की सीटें हो सकती हैं 320 के पार

Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Nautapa 2024 date: कब से लगने वाला है नौतपा, बारिश अच्‍छी होगी या नहीं?

Shukra aditya yoga 2024: शुक्रादित्य राजयोग से 4 राशियों को होगा बेहद फायदा

गंगा सप्तमी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

मई में कब रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत, जानिए पूजा के मुहूर्त और महत्व

Aaj Ka Rashifal: किसके लिए लाभदायी रहेगा 02 मई 2024 का दिन, पढ़ें 12 राशियां