नवदुर्गा : ऐश्वर्य प्राप्ति और बाधा मुक्ति के प्रबल मं‍त्र

नवरात्रि में शक्ति-पूजन का महत्व

पं. उमेश दीक्षित
विश्व की सभी सभ्य या असभ्य जातियों में आदिकाल से शक्तिपूजन होता आ रहा है। स्थान व काल भेद से इनका प्रकार भिन्न-भिन्न रहा है। इनमें तंत्र साधना से शक्तिपूजन का प्रयोग होता आ रहा है। सभी तरह की साधना पद्धतियां तंत्र में समाहित हो जाती हैं।

शिव भी शक्ति के बिना शव रूप हैं, यह सर्वमान्य है। शक्ति का अंतिम रूप ब्रह्म है। देवी अथर्वशीर्ष में देवी ने स्वयं कहा है- 'अहं ब्रह्मस्वरूपिणी'। यह इस बात को सिद्ध करता है।

वेदों में दो बातों पर जोर दिया गया है। पहला है- आगम तथा ‍दूसरा है निगम। आगम यानी सकाम साधना तथा निगम यानी मोक्ष के लिए।

FILE


नवरात्रि मंत्र सिद्धि परालौकिक शक्ति प्राप्त करने तथा देवी मां की कृपा प्राप्त करने का सर्वश्रेष्ठ समय माना जाता रहा है। इस समय साधना कर मनुष्य अपने आपको तेजोमय, ऊर्जामय, भौतिक, दैवीय शक्ति का प्राप्त कर जीवन उज्ज्वल तथा निष्कंटक बना सकता है।

श्री दुर्गा सप्तशती का पारायण मां की कृपा प्राप्त करने का सुगम उपाय माना जाता है। इसी के साथ किसी मंत्र का सम्पुट लगाकर मन की इच्छा पूर्ण की जा सकती है।

* समस्त बाधाओं को दूर करने के लिए तथा ऐश्वर्य प्राप्त करने के लिए निम्न मंत्र की एक माला का जाप रोज करें या नवरात्रि में 11 या 21 माला नित्य कर अंत में हवन करें ।

FILE


मंत्र (1)

सर्वाबाधा विनिर्मुक्तौ धन्यधान्य सुतान्वित:।
मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यंति न संशय:।।

* शत्रु नाश तथा बाधाओं के शमन के लिए निम्नलिखित मंत्र अत्युत्तम है। विधि उपरोक्त के समान है।


FILE


मंत्र (2)

सर्वाबाधा प्रशमनं त्रैलोक्यस्याखिलेश्वरी।
एवमेव त्वया कार्यमस्मद्वैरि विनाशनम्।।

* कष्टों से मुक्ति, माता की शरण तथा सुख-शांति हेतु अनुपम मंत्र निम्नलिखित है।


FILE


मंत्र (3)

' शरणागतदीनार्त परित्राणं परायणे।
सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणी नमोस्तुते।।

श्री दुर्गा देवी के चित्र या यंत्र के सामने स्नान कर लाल धोती, आसन तथा रुद्राक्ष की माला से पंचोपचार या षोडशोपचार पूजन कर संकल्प ले जाप करें। ब्रह्मचर्य का पालन करें। तामसिक भोजन का निषेध है। अंत में मां से क्षमा-प्रार्थना कर समापन करें।

रात्रि जागरण कर कन्या भोजन-पूजन कर विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं ।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

एक्सीडेंट और दुर्घटनाओं से बचा सकता है ये चमत्कारी मंत्र, हर रोज घर से निकलने से पहले करें सिर्फ 11 बार जाप

सावन सोमवार में कब करें शिवजी का रुद्राभिषेक, क्या है इसकी विधि?

सावन मास में उज्जैन में महाकाल बाबा की प्रथम सवारी कब निकलेगी?

गुरु पूर्णिमा कब है, जानिए गुरु पूजन विधि और मुहूर्त

138 दिन तक शनि की वक्री चाल, 5 राशियों को रहना होगा बचकर, जानिए उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज ये 4 राशि वाले रखें सावधानी, 03 जुलाई का राशिफल दे रहा चेतावनी

03 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

03 जुलाई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

नागपंचमी का त्योहार कब मनाया जाएगा, पूजा का शुभ मुहूर्त जानिए

गुप्त नवरात्रि की अष्टमी को कब होगी संधि पूजा, जानिए कैसे करें पारण