पुत्र प्राप्ति के लिए कृष्ण यज्ञ

वासुदेव यज्ञ से पाएं पुत्र रत्न

Webdunia
ND

वासुदेव यज्ञ अर्थात कृष्ण यज्ञ प्रमुख रूप से पुत्र प्राप्ति के उद्देश्य से किया जाता है। मनु ने पुत्र की प्राप्ति के लिए यह यज्ञ किया था, जिससे उन्हें दस पुत्र हुए। ऐसा उल्लेख भागवत में आया है। इस यज्ञ का विधान अतिप्राचीन है। पुत्र प्राप्ति हेतु वासुदेव यज्ञ इस प्रकार करना चाहिए।

शास्त्रों के मतानुसार कृष्णयज्ञ को विधिपूर्वक सम्पन्न करने के लिए जरूरी है कि यज्ञकर्ता उपवास और प्रायश्चित कर्म करें।

इसके बाद यज्ञकर्ता अपनी धर्मपत्नी सहित बंधु-बांधव, इष्ट-मित्रों के साथ सूर्यार्घ्य देकर शंख ध्वनि के साथ यज्ञमंडप के पश्चिम द्वार से प्रवेश करे।

तत्पश्चात्‌ आचार्य दिग्‌रक्षण, मण्डपप्रोक्षण, वास्तुपूजन, मंडपपूजन, न्यासपूर्वक प्रधानपूजन, योगिनीपूजन, क्षेत्रपालपूजन, अरणिमंथन, पंचभूसंस्कार सहित अग्निस्थापन, कुशकण्डिका, ग्रहपूजन, आधार-आज्यभागत्याग, ग्रह हवन, न्यास तथा प्रधान देवता का पुरुषसूक्त के मंत्रों से पंडित या आचार्य द्वारा हवन कराएं।

मण्डप पूजन तथा प्रधान देवता की आहुति पूर्णाहुतिपर्यंत प्रत्येक दिन करें।

ND
प्रधानाहुति पूर्ण होने के बाद गोदुग्ध से निर्मित खीर द्वारा पुरुष सूक्त से और कृष्णसहस्रनामावली से आचार्य हवनकर्म संपन्न कराएं। इसके उपरांत ही आवाहित देवताओं ( जिन देवताओं का आह्वान किया है) का वैदिक मंत्र से या उनके नाम मंत्र से हवन कराएं। उपरान्त अग्निपूजन स्विष्टकृत, नवाहुति, दशदिक्‌पालादिबलि, पूर्णाहुति तथा वसोर्धाराकर्म संपन्न कराएं।

इसके पश्चात ही त्र्यायुष तथा पूर्ण पात्र दान कर्म यथोचित्‌ रूप से कराएं। उपरोक्त कर्मों की समाप्ति के पश्चात शैयादान, प्रधानपीठ तथा मंडपदान का संकल्प कर्ता से कराएं। इन कर्मों को करने के पश्चात आचार्य यज्ञकर्ता से भूयसी दक्षिणा तथा कर्मांगोदानादिकर्म संकल्पपूर्वक कराएं। शास्त्रोक्त विधि से अभिषेक, अवभृथस्नान करके कर्ता कृष्णयज्ञ में उपस्थित सभी ब्राह्मणों को दक्षिणा प्रदान करें।

उपरोक्त वैदिक कर्मों की समाप्ति के पश्चात देवविसर्जन करके कर्ता अपने इष्ट-मित्रों, संबंधियों एवं परिवार के लोगों के साथ ब्राह्मण भोजन कराएं।

कृष्णयज्ञ- भगवान विष्णु के अवतार, सोलह कलाओं से पूर्ण भगवान श्रीकृष्ण का यह याग पांच, सात, आठ या नौ दिन में संपन्न होता है। कृष्णयज्ञ में पुरुषसूक्त के सोलह मंत्रों से व कृष्ण सहस्रनामावली द्वारा हवन होता है। विष्णुयज्ञ के सदृश इसमें भी सोलह हजार आहुति होती है। इस यज्ञ में हवन सामग्री ग्यारह मन कही गई है। इस यज्ञ को सम्पन्न कराने के लिए सोलह या इक्कीस विद्वानों का आचार्य सहित वरण होता है।

कृष्णयज्ञ का मुहूर्त- चैत्र में अथवा फाल्गुन में या ज्येष्ठ मास में अथवा वैशाख मास में या फिर माघ मास में कृष्णयज्ञ किया जा सकता है। इन मासों में किया गया कृष्णयज्ञ शुभकारी होता है।

शुक्ल पक्ष की द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, त्रयोदशी तथा द्वादशी तिथि को भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण का यह यज्ञ त्रैवर्णिक कर सकते हैं।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

कब से प्रारंभ हो रहे हैं श्राद्ध पक्ष और कब है पितृपक्ष की सर्वपितृ अमावस्या?

भादो माह में क्या नहीं खाना चाहिए और क्या करना चाहिए?

अगस्त में सितारों का खेल: इस हफ्ते आपके जीवन में क्या-क्या होगा?

11 से 17 अगस्त का साप्ताहिक पंचांग, जानें नए सप्ताह के शुभ मुहूर्त

बुध का कर्क राशि में उदय, 5 राशियों को रहना होगा संभलकर

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: खुशियां दस्तक दे रही हैं, स्वागत कीजिए 12 अगस्त के दिन का, पढ़ें अपना राशिफल

12 अगस्त 2025 : आपका जन्मदिन

12 अगस्त 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

कृष्ण जन्माष्टमी पर इस तरह से करें बालमुकुंद की पूजा, मिलेगा फल

कब है गोपा पंचमी, जानिए इस दिन का महत्व और पूजा का शुभ मुहूर्त