Dharma Sangrah

कर्क राशि के जातक कैसे होते हैं

कर्क राशि के पुरुष, स्त्रियाँ और बच्चे

भारती पंडित
ND
कर्क राशि मूलत: सत्वगुणी व जलप्रधान राशि है। चंद्र के स्वामित्व वाली यह राशि कफ प्रकृति की होती है। चंद्र की शीतलता के समान इस राशि के जातक भी शांत, कोमल एवं शीतल स्वभाव के होते हैं।

पुरु ष : मध्यम कदकाठी, अकसर और वर्णी गोल चेहरे वाले होते हैं। शरीर में मोटापा ग्रहण करने की भी प्रवृत्ति होती है। स्नेहिल, आदर्शवादी, सौम्यता से बोलने वाले होते हैं। मूडी बहुत अधिक होते हैं, कई बार आत्मविश्वास भी कम पाया जाता है। धीमे-धीमे व शांतिपूर्वक काम करते हैं, 'हाइपर' होना इन्हें नहीं आता मगर चंद्र की खराब स्थिति इन्हें छाती-गले के रोग, डिप्रेशन दे सकती है। इन लोगों का परिवार की ओर अत्यधिक झुकाव होता है।

स्त्रियाँ : इस राशि की स्त्रियाँ अत्यंत कार्यकुशल, ममता भरी व परिवार के लिए जान लुटाने वाली होती हैं। हालाँकि 'मूड'की परेशानी इन्हें भ‍ी होती है। पति व बच्चों में ही इनकी दुनिया होती है। घर को खूब सजाने व विविध भोजन बनाने का भी शौक होता है। अपनों की गलतियाँ ढँकने के लिए बड़बोला बनना या क्षणिक झूठ का सहारा लेना भी देखा जाता है। भावुकता भी इनमें होती है। सर्दी संबंधी विकार इन्हें परेशान करते हैं।

बच्चे : इस राशि के बच्चे शांत व आज्ञाकारी होते हैं। लोगों को अपना बनाने में कुशल होते हैं। बुद्धि तीव्र होती है। मगर एकाग्रता का अभाव देखा जाता है। कई बार शरीर में प्रतिरोधक शक्ति की कमी होने से ये बच्चे बार-बार बीमार पड़ते हैं।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर कौनसा दान रहेगा सबसे अधिक शुभ, जानें अपनी राशिनुसार

Bhishma Panchak 2025: भीष्म पंचक क्या होता है, क्यों लगता हैं, जानें पंचक की तिथियां

Monthly Horoscope November 2025: नवंबर 2025: क्या आपकी राशि के लिए खुलेंगे धन-समृद्धि के द्वार? पढ़ें मासिक राशिफल

Shukra gochar 2025: शुक्र का तुला राशि में गोचर, 2 राशियों को रहना होगा सतर्क

Guru gochar 2025: बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, चमक जाएगी किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

05 November Birthday: आपको 5 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 नवंबर, 2025: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Dev Diwali 2025: देव दिवाली पर कितने दीपक जलाना चाहिए?

बाबा वेंगा भविष्यवाणी 2026: महायुद्ध, आर्थिक संकट और सोने के दाम? जानें बुल्गारियाई भविष्यवक्ता की 4 सबसे बड़ी चेतावनियां

When is Dev Diwali: देव दिवाली कब हैं- देव उठनी एकादशी पर या कार्तिक पूर्णिमा पर?