जुलाई 2014 : 12 राशियों का भविष्य-फल

कैसा होगा यह माह आपके लिए, पढ़ें राशिफल

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
मेष- माह माता से सुख मिलने वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा, कृषि लाभप्रद रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होगा। शत्रु पक्ष भी नजर आएगा। शारीरिक सुंदरता पर विशेष खर्च होगा।

दि. 5,14 शुभ है, 8 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।


FILE


वृषभ- माह आर्थिक सुख वाला रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। कृषि सामान्य लाभ देगी। नौकरी में तकलीफ आ सकती हैं। शारीरिक कष्ट रहेगा। वाहन से खतरा है, किसी रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है।

दि. 9,18 शुभ है, 12 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।


FILE



मिथुन- माह सामान्य रहेगा। व्यापार में मध्यम लाभ मिलेगा। कृषि हानि दे सकती है। नौकरी में साथियों से बहस हो सकती है। जमीन-जायदाद के कार्यों में परेशानी आएगी। पत्नी को कष्ट हो सकता है। परिवार से सहयोग मिलेगा।

दि.11,24 शुभ है, 7 अशुभ है। गणेश आराधना लाभप्रद रहेगी।

FILE


कर्क- माह विशेष सफलता वाला रहेगा। व्यापार अच्छा लाभ देगा। कृषि ठीक रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। कुटुंब-परिवार से विरोध रहेगा। विशेष कार्यों में लाभ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

दि. 8, 20 शुभ है, 3 अशुभ है। श्री-राधाकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।

FILE


सिंह- माह व्यापार में उन्नति वाला रहेगा। नौकरी में तकलीफ रहेगी। कृषि में परेशानी रहेगी। संतान कष्ट रहेगा। पत्नी पक्ष में परेशानी आ सकती है। आपके स्वास्थ्य में तकलीफ आ सकती है।

दि. 7,21 शुभ है, 6 अशुभ है। सूर्य आराधना लाभप्रद रहेगी।


FILE


कन्या- माह पत्नी से सुख वाला रहेगा। व्यापार अच्छा लाभ देगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। कृषि लाभ देगी। किसी सामाजिक यात्रा का योग है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

दि. 6,17 शुभ है, 4 अशुभ है। शिव आराधना लाभप्रद है।

FILE



तुला- माह ठीक-ठीक रहेगा। विद्यार्थी को तकलीफ या रूकावट आ सकती है। शत्रु पक्ष से नुकसान होगा। व्यर्थ के कामों में अधिक खर्च होगा। व्यापार एवं कृषि में मध्यम लाभ मिलेगा। नौकरी में तकलीफ रहेगी।

दि.14,27 शुभ है,17अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।


FILE


वृश्चिक- माह भूमि, वाहन लाभ वाला रहेगा। विद्यार्थी को सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि लाभ देगी। व्यापार वृद्धि होगी।

दि.3,12 शुभ है,10 अशुभ है। सूर्य आराधना लाभप्रद रहेगी।


FILE


धनु- माह माता-पिता के सुख वाला रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। कृषि हानि दे सकती है। नौकरी में अधिकारी वर्ग सहयोग देंगे। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कुटुंब पर विशेष खर्च होगा। किसी इष्ट-मित्र से सफलता में सहयोग प्राप्त होगा।

दि. 9,22 शुभ है, 28 अशुभ है। रां राहवे नम: मंत्र का जाप लाभदायक रहेगा।

FILE



मकर- माह पारिवारिक सुख-समृद्धि वाला रहेगा। व्यापार अच्छा लाभ देगा। कृषि में लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। भाई से सहयोग प्राप्त होगा।

दि.10,18 शुभ है, 22 अशुभ है। सूर्य आराधना लाभप्रद रहेगी।


FILE


कुंभ- माह पारिवारिक विरोध वाला हो सकता है। धन को लेकर विवाद होगा। शारीरिक कष्ट रहेगा। सावधानी से कार्य करें। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में परेशानी आ सकती है।

दि. 12,24 शुभ है,13 अशुभ है। हनुमान जी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

FILE


मीन- माह राजनीति में सफलता वाला रहेगा। व्यापार वृद्धि होगी। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। परिवार में कष्ट रहेगा, विशेष रूप से माता को। किसी मित्र से विरोध की स्थिति बन सकती है।

दि.4,16 शुभ है,17 अशुभ है। दुर्गा जी की आराधना लाभप्रद रहेगी।


वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मिथुन राशि में गोचर, इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

बसंत पंचमी पर क्या है सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त और जानिए पूजा की विधि सामग्री एवं मंत्र सहित

महाकुंभ में अघोरियों का डेरा, जानिए इनकी 10 खास रोचक बातें

मंगल करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, 5 राशियों को मिलेगी खुशखबरी

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ मेले में रहस्यमयी और चमत्कारी बाबाओं का क्या है रहस्य?

सभी देखें

नवीनतम

कैसे करें सोम प्रदोष व्रत, पढ़ें विधि, मंत्र, सावधानियां और लाभ के बारे में

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 27 जनवरी 2025 का दिन, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

27 जनवरी 2025 : आपका जन्मदिन

27 जनवरी 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Horoscope: कैसा बीतेगा आपका नया सप्ताह, जानें एक क्लिक पर साप्ताहिक राशिफल (27 जनवरी से 02 फरवरी)