'प्याला' जो है आलौकिक शक्ति संपन्न

Webdunia
FILE


दुनिया में ज्यो‍तिष की अजीबोगरीब धारणाएं प्रचलित है। कुछ लोग इन्हें मानते हैं तो कुछ नहीं। हालांकि तार्किक रूप से आप इनके सही या गलत होने को सिद्ध नहीं कर सकते हैं फिर भी लोग इनमें रुचि लेकर पढ़ते हैं। राशियों को लेकर ज्योतिषियों से चर्चा पर आधारित ऐसी ही कुछ धारणाओं की जानकारी की सिरीज में इस बार...एक 'प्याला'।

आकाश में कपनुमा एक तारा मंडल है जिसे क्रैटर भी कहते हैं। क्रैटर अर्थात कटोरे की आकृति का गड्ढा। यह आकाश में इसी तरह दिखाई देता है। इसे आप ज्वालामुखी पहाड़ के मुख की तरह भी मान सकते हैं। हालांकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप इसे किस तरह देखते हैं। आप इसे कप, प्याला या गाब्लिट भी कह सकते हैं।

यदि आपका जन्म 11 सितंबर से 21 सितंबर के बीच हुआ है तो आप आलौकिक शक्ति से संपन्न व्यक्ति हो सकते हैं। आप मिलनसार और आसानी से सुलभ व्यक्ति हैं। आप अपने जीवन को गंभीरता से लेते हैं। दूसरों के साथ आपका संबंध गहरा और अर्थपूर्ण होता है।

FILE
सफलता के लिए यह जरूरी है कि आप अपने मन की बात तब तक नहीं बताएं जब तक वह कार्य रूप में परिवर्तित न होने लगे। हमेशा तर्कबद्ध और पुष्टि की गई बातें ही करें। मनमानी बातें करने से आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। हमेशा हर तरह की बहस से बचें।

आप अपनी उस शक्ति पर ध्यान दें जो आपके व्यक्तित्व को आलौकिक बनाती है। इसके लिए यह भी जरूरी है कि आप पवित्र बने रहें। आप एक बेहतर सलाहकर, शिक्षक, गुरु या कलाकार बन सकते हैं। आप चित्रकार या साहित्यकार भी बन सकते हैं। दरअसल आपमें आलौकिक अंतरदृष्टि होने के कारण आप किसी भी क्षेत्र में सृजन करना जानते हैं।

- वेबदुनिया डेस्क

अगले अंक में पढ़ें दृढ़ निश्चय 'काला कौआ'...


Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु पूर्णिमा 2025: सोच समझकर लें गुरु दीक्षा, जानिए सच्चे गुरु की पहचान

गुरु पूर्णिमा: प्राचीन भारत के 14 महान गुरु जिन्होंने दिया धर्म और देश को बहुत कुछ

सावन के प्रथम सोमवार को करें लाल किताब के ये 5 अचूक उपाय, सारे क्लेश मिट जाएंगे

गुरु पूर्णिमा पर क्यों करते हैं व्यास पूजा, जानिए पूजन का शुभ मुहूर्त

वर्ष 2025 से ज्यादा खतरनाक रहेगा 2026, अभी से पैसा बचाना कर दें प्रारंभ, बुरे वक्त में आएगा काम, क्या होगा जानें

सभी देखें

नवीनतम

सावन मास से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बनने जा रहा है दुर्लभ संयोग

आषाढ़ व्रत पूर्णिमा का क्या है महत्व, इन 5 उपायों से दूर होगी धन की समस्या

Aaj Ka Rashifal: कैसा बीतेगा आज का दिन, पढ़ें 12 राशियों के लिए 10 जुलाई का दैनिक राशिफल

10 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

10 जुलाई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त