साप्ताहिक राशिफल (21 से 28 अगस्त 2011)

कुंभ : अर्थ लाभ होगा

- पं. प्रेमकुमार शर्मा
ND

मेष
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग जामुनी।
आमदनी के साधनों से इच्छित लाभ होगा। जीवन स्तर सुखद व उच्च रहेगा। पिछले दिनों से चल रही धनाभाव की स्थिति समाप्त होगी। राजनैतिक व सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। किया गया पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा। प्रेम संबंधों की रोचक वार्ताओं में इजाफा होगा। जायदाद संदर्भों में लंबी न्यायिक प्रक्रिया से गुजराना पड़ सकता है। संबंधित मामलों को नजर अंदाज न करें। किसी प्राकृतिक व धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे।

वृषभ
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग नारंगी।
पारिवारिक जीवन में खुशियों के आयोजन होंगे। संतान पक्ष के व्यवहार से प्रसन्नता बढ़ेगी। किसी योग्य व भरोसेमंद व्यक्ति से कार्य क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। वित्तीय उन्नति के रास्ते खुलेंगे। पत्नी व बच्चों के मुताबिक वस्त्राभूषण खरीदने में रूचि रहेगी। उच्च तकनीकी शिक्षा के क्षेत्रों की सफलता हेतु आलस्य रहित परिश्रम अपेक्षित रहेगा। शत्रु पक्ष कानूनी पेंच फंसा सकते हैं, किन्तु थोड़ी सतर्कता से आप उसे नाकाम कर सकते हैं।

मिथुन
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग ग्रे।
नाट्य, फिल्म, कला, साहित्य व चिकित्सीय क्षेत्रों की मेहनत रंग लाएगी। उच्चाधिकारियों से तालमेल बढ़ेगा। सूचना व पत्रकारिता के क्षेत्रों में कोई गुप्त एवं महत्वपूर्ण सूचना हाथ लगेगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। जीवनसाथी से चाहत व लगाव बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य भाग में सेहत पक्ष शिथिल होने की आशंका है। तामसिक आहारों के सेवन व क्रोध से बचें। यह समय शैक्षणिक योग्यता को निखारने का है। पक्षियों को दाना डालें।

कर्क
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग सुआपंखी।
इस सप्ताह महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं को विस्तार देने में कामयाबी हासिल होगी। किन्तु उच्च मुकाम हासिल करने हेतु प्रयास जारी रखने होंगे। कार्य व सेवा क्षेत्रों का अनुभव लाभ व सम्मान को बढ़ाएगा। विदेश मामलों में लाभ के योग रहेंगे। सेहत सुखद व जोश से पूर्ण रहेगी। सप्ताहांत में किसी नजदीकी रिश्ते में स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं हो सकती है। शत्रु पक्ष को अपने से कमतर न जाने। किसी मजदूर को सात किस्म की दालें दान दें।

सिंह
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग जामुनी।
संबंधित सेवा व औद्योगिक क्षेत्रों की मेहनत रंग लाएगी। इच्छित मुकाम हासिल होगा। स्वास्थ्य खिला हुआ व उत्तम रहेगा। बशर्तें पौष्टिक आहारों के सेवन के साथ हल्की कसरत को भी महत्व दें। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। सुन्दर व सुशील जीवन साथी सपनों को साकार करेगा। धार्मिक व व्यावसायिक यात्रा के योग रहेंगे। किसी के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें। यह समय सहकर्मियों से तालमेल बढ़ाने का है।

कन्या
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग हरा।
व्यावसायिक संस्थानों में आमदनी बढ़ाने की उम्मीद से किए गए बदलाव अच्छे परिणाम देंगे। बाजार में साख बढ़ाने में धीरे-धीरे कामयाबी मिलेगी। वित्तीय स्थिति पहले के मुकाबले सुदृढ़ रहेगी। किसी नई दोस्ती से मन में उत्साह बढ़ेगा। धार्मिक व व्यापारिक मकसद से की गई यात्राएं सफल रहेंगी। संतान पक्ष से कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य व न्यायिक मामलों में कुछ परेशानियां हो सकती है। गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग लाल।
WD
परिवारिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंगे। बंधु पक्ष के साथ एकजुटता बढ़ेगी। उत्तम खान-पान व हल्की कसरत की स्वाभाविक आदतों से सेहत चुस्त-दुरूस्त रहेगी। व्यवसाय व सेवा क्षेत्रों में किस्मत के सितारें बुलंदी के संकेत दे रहे हैं। बशर्ते बाजार का रूख देखकर ही कोई योजना बनाएं। वित्तीय पक्ष मजबूत रहें, इसलिए निवेश व व्यय खुद ही सोच-विचार कर करें। सप्ताहांत में विरोधी पक्ष मुश्किलें बढ़ा सकते हैं, सावधानी रखें।

वृश्चिक
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग नेवी ब्लू।
सुखद सेहत के मालिक रहेंगे। सकारात्मक व उत्तम विचारों से एक नया हौसला प्राप्त होगा। वित्तीय मामलों में कामयाबी के रास्ते खुलेंगे। यदि लेन-देन के कोई विवाद हैं, तो उन्हें सुलझाने में सफल रहेंगे। राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्रों में कहीं चूक होने का सच मन को कचोटेगा। निजी रिश्तों में अनबन की स्थिति हो सकती है। यह समय आगामी योजनाओं की तैयारी करने व पारिवारिक एकता को बढ़ाने का है। स्थानीय यात्रा में सावधानी रखें।

धनु
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग आसमानी।
इस सप्ताह की शुरुआत से ही आर्थिक तरक्की के रास्ते खुलेंगे। व्यापारिक क्षेत्रों में साख रहेगी। निजी व सरकारी क्षेत्रों में अल्पकालिक किन्तु बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्थाई रोजगार हेतु कुछ और भी प्रयास करने पड़ सकते हैं। प्रतिपक्षी अधिकारी के मध्य राजनैतिक बहस तेज हो सकती है। सेहत शिथिल होने की आशंका रहेगी। निवेश व विदेश मामलों में जल्दबाजी में लिए गए निर्णय हानिप्रद हो सकते हैं।

मकर
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग बैंगनी।
स्वास्थ्य के सितारें बुलंदियों के संकेत दे रहे हैं। बशर्तें पौष्टिक आहारों में रूचि बढ़ाएं, न कि जंक फूड़ में। आय के स्रोतों से अच्छा लाभ होगा। वाहन व भवन खरीदने की आकांक्षा पूर्ण होगी। प्रतियोगी क्षेत्रों में अपनी तैयारियों का स्तर मजबूत करें। अनावश्यक चिंता व हड़बडा़हट से बचें। स्वजनों से बेहतर तालमेल बिठाएं उनकी भावनाओं को समझें। स्थानीय यात्राओं में लापरवाही से बचें। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।

कुंभ
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग सफेद।
फिल्म, कला, तकनीक से संबंधित आजीविका के क्षेत्रों में प्रगति होगी। किन्तु शानदार सफलता हेतु प्रशिक्षण को नजर अंदाज न करें। पिछले दिनों से लंबित विदेशी मामलों में प्रगति के संकेत मिलेंगे। कहीं न कहीं से अर्थ लाभ होगा। पत्नी व बच्चों से मधुरता रहेगी। कोई विरोधी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है, सावधानी बनाए रखें। गरीब कन्या की शादी में सोने या चांदी के गहने व कपड़ों का दान दें।

मीन
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग बैंगनी।
इस सप्ताह उद्योगों को बढ़ाने की कोई महत्वपूर्ण बैठक होगी। औद्योगिक विकास के प्रभावशाली तथ्यों को खोज निकालेंगे। संवाद व फिल्म प्रदर्शन की कला से नई ऊंचाइयां प्राप्त होगी। आधुनिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। लेन-देन व जायदाद के मामलों में चूक होने के जोखिम से बचने हेतु, सावधानी रखें। जीवन साथी से अनावश्यक बातों में न उलझें, यह संबंधों में दरार उत्पन्न कर सकता है। पक्षियों को दाना डालें।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का मिथुन राशि में उदय, 12 राशियों का राशिफल

बाबा वेंगा के अनुसार 2025 के अगले 6 महीने इन 5 राशियों के लिए साबित होंगे लकी! कहीं आपकी राशि तो नहीं इनमें?

क्या है कैलाश पर्वत या मानसरोवर झील में शिव जी के डमरू और ओम की आवाज का रहस्य?

सप्ताह भर की भविष्यवाणी: आपकी राशि के लिए क्या है खास? (जानें 12 राशियां)

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

चातुर्मास कब से कब तक रहेगा, इन 4 माह में 15 चीजें नहीं खाना चाहिए

Hindi Panchang Calendar July 2025: नए सप्ताह के मंगलमयी मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग 07 से 13 जुलाई तक

Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों को मिलेगी खुशियों की सौगात, पढ़ें 07 जुलाई का भविष्यफल

वर्ष 2025 से ज्यादा खतरनाक रहेगा 2026, अभी से पैसा बचाना कर दें प्रारंभ, बुरे वक्त में आएगा काम, क्या होगा जानें

07 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन