1 से 8 अप्रैल 2018 : साप्ताहिक राशिफल

पं. प्रेमकुमार शर्मा
* राशिफल : सा‍त दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं... 
मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
आप अपने क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल कर अपने लिए खास स्थान बना सकते हैं। शिक्षा के स्तर पर बहुत आगे जाने की संभावना है। जल्द ही कोई बड़ी जरूरत सामने आने वाली है, इसके लिए बचत पर जोर रहेगा। खानपान पर परहेज कर अपनी सेहत में सुधार ला सकते हैं। जिसे आप पसंद करते हैं उसकी तरफ से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। स्थान में परिवर्तन करने से आप ताजगी महसूस करने वाले हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का गुलाबी
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
पढ़ाई को लेकर फोकस करने की जरूरत है, इसका प्रयास कर सकते हैं। आपको अपने काम में तेजी लाना पड़ेगी। किसी परियोजना के लिए तय समय पूरा होने वाला है। घूमने के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा और कहीं जाने की योजना बना सकते हैं। आप में से कुछ लोग जल्द ही अपना मकान खरीदने जा रहे हैं। किसी बड़ी परियोजना में अपेक्षा से अधिक धन खर्च हो रहा है, लेकिन आप उसका प्रबंध करने में सक्षम हो सकते हैं। स्वास्थ्य संतोषजनक बना रहेगा।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : लेमन
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
कार्य को लेकर सचेत रहें, कोई गलती होने की संभावना है। आपका ध्यान कई दिशाओं में भटकने जा रहा है तथा अपने हिसाब से सही का चयन कर उस दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में अपनी पसंद की दिशा में आगे कदम बढ़ाए जाने की संभावना है। कोई भारी खर्च करने से पहले सोच-समझकर फैसला लें। बिना किसी स्वार्थ के किसी की मदद कर आप बेहद संतोष का अनुभव कर सकते हैं। आप प्रेम-प्रसंग में व्यस्त रहने वाले हैं।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
किसी नए हुनर को सीखने में आप व्यस्त रहने वाले हैं। पूर्व के निवेश से बड़ी आमदनी होने की संभावना है। पेशेवर स्तर पर कोई काम उम्मीद के विपरीत बहुत ज्यादा चुनौतीपूर्ण साबित होने वाला है। जीवनशैली में परिवर्तन लाकर आप अच्छे स्वास्थ्य की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। किसी प्रतियोगिता में जीतने के लिए आपको प्रयास में तेजी लाने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : फिरोजा
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
किसी काम का सामना करने से पहले उसका उपयुक्त विकल्प निकाल सकते हैं, जो परस्पर फायदेमंद साबित हो। कार्यस्थल पर कोई दूसरा आपकी अपेक्षा पर खड़ा उतरने में असफल नजर आ रहा है, काम खुद संभालने का फैसला ले सकते हैं। बीमार चल रहे लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है। कहीं से अप्रत्याशित आमदनी आने के कारण आर्थिक मजबूती मिलने के संकेत हैं। किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : सफेद
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
सामने आकर किसी काम को लीड करना आपका नैसर्गिक गुण है, पेशेवर स्तर पर इससे मिलते-जुलते काम में हाथ आजमा सकते हैं। पढ़ाई में अच्छे परिणाम की संभावना है, दिल थामकर बैठिए। रोमांटिक समय गुजारने का वक्त निकाल सकते हैं। आप जल्द ही कोई बहुमूल्य घरेलू सामान खरीद सकते हैं। छोटा-सा अवकाश प्लान किए जाने की संभावना है। वित्तीय स्तर पर जरूरत से ज्यादा लोड लेने से बचें।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : परपल
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
किसी काम पर नियंत्रण करने के लिए उसकी प्रवृत्ति समझना जरूरी होगा। कोई और क्या सोचेगा, इस पर ज्यादा विचार न करें। आपको जो करना है, बेहिचक उसे पूरा कर सकते हैं। आप कुछ ऐसा कर रहे हैं, जो वर्तमान में व्यावहारिक नजर नहीं आ रहा, तो किसी अन्य विकल्प पर विचार किए जाने की संभावना है। शिक्षा के स्तर पर अटके हुए सभी काम को पूरा किए जाने के संकेत हैं। करीबी लोगों के साथ रोमांचक समय बिताए जाने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : क्रीम
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
हर किसी की तरफदारी कर अपने लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। किसी का पक्ष लेने के लिए आधार तय करने की जरूरत है। पेशेवर स्तर पर सब्र रखने की आवश्यकता है, समय पर सब ठीक हो सकता है। आर्थिक स्थिरता हासिल करने के लिए और प्रयास करने की जरूरत है। बढ़ता खर्च आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। कहीं घूमने जाने की योजना टलती नजर आ रही है। फिटनेस के प्रति आपका लगाव बढ़ने वाला है, इसके लिए कदम उठा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : गहरा लाल
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
वित्तीय संतुलन के लिए आपको जल्द से जल्द कोई निर्णय लेने की जरूरत है। जिस पर आपका अधिकार है उसे पाने के लिए पूरे हक से दावा कर सकते हैं। पेशेवर मामले में अपने करियर के ग्राफ पर एक नजर डालने की जरूरत महसूस करेंगे। अवकाश पर जाने के संकेत हैं। प्रेमी जोड़ों को किसी विशेष प्रकार की कठिन परिस्थिति से रूबरू होना पड़ सकता है। फिट रहने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जाने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरिया
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
अपने हाथ से फिसल चुके किसी मामले में अब भी कुछ किए जाने की संभावना बची हो सकती है। घरेलू स्तर पर बड़े परिवर्तन किए जाने की संभावना है। अपने रोमांटिक संबंध में नीरसता का अनुभव कर सकते हैं, इसे जीवंत बनाने का प्रयास किए जाने की उम्मीद है। घुमक्कड़ी के शौकीन लोगों पर कहीं घूमने जाने का जुनून सवार हो सकता है। संपत्ति से जुड़े विवाद को तत्काल सुलझा लेना हितकर साबित होगा।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मेजेंटा
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
लोगों के मन में अपने लिए लगाव पैदा कर आप अपनी पुरानी लोकप्रियता फिर से हासिल कर सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी की सहायता करने के लिए आप किसी भी हद तक जाने वाले हैं। किसी घरेलू परियोजना के प्रति आपका लगाव देखकर अन्य लोग भी प्रेरित हो सकते हैं। घर खरीदने का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। प्रेमी आपसे मिलने के लिए उत्सुक है, उसके लिए वक्त निकाल सकते हैं।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : क्रीम
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
आपकी विफलता आपके लिए बड़ा सिरदर्द बन सकती है इसलिए खुद में लचीलापन लाकर इस स्थिति से निपट सकते हैं। कार्यस्थल पर दूसरे डिपार्टमेंट के लोग आपको अपनी टीम में शामिल करने का प्रयास कर सकते हैं। किसी के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है व रोमांस की शुरुआत के संकेत हैं। गृहिणियां घर के काम से फुरसत निकालकर अपने मन का काम कर सकती है। किसी खास के साथ शॉपिंग पर जाने की उम्मीद है। पढ़ाई में आ रही समस्या अब दूर हो जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : पीच

ALSO READ: खूबसूरत और हंसमुख होते हैं अप्रैल में जन्मे जातक...
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

नरेंद्र मोदी के सितारे 2028 तक बुलंद, भाजपा की सीटें हो सकती हैं 320 के पार

Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Nautapa 2024 date: कब से लगने वाला है नौतपा, बारिश अच्‍छी होगी या नहीं?

Shukra aditya yoga 2024: शुक्रादित्य राजयोग से 4 राशियों को होगा बेहद फायदा

गंगा सप्तमी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

मई में कब रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत, जानिए पूजा के मुहूर्त और महत्व

Aaj Ka Rashifal: किसके लिए लाभदायी रहेगा 02 मई 2024 का दिन, पढ़ें 12 राशियां

अगला लेख